मंदसौर। आयुष विभाग द्वारा बताया गया कि आयुष मेला मेगा शिविर का आयोजन 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला चिकित्सालय मंदसौर में आयोजित किया जाएगा। आमजन से अपील की जाती हैं कि आयुष के विशेषज्ञ द्वारा रोगी की जांच एवं उपचार किया जावेगा एवं शिविर में निःशुल्क औषधियां वितरण की जावेगी। अधिक से अधिक संख्या में आकर आयुर्वेदिक/होम्योपैथी चिकित्सा का लाभ लेवे।