BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 3:46 pm
BIG NEWS : मन्दिर में दिनदहाड़े चोरी, पूजा करने आया युवक और चुरा ले गया राम-लक्ष्मण, जानकी के मुकुट, जैसे ही पहुंचे दर्शनार्थी तो मच गया हड़कंप, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। शहर के बाहरी क्षेत्र अमोना में स्थित श्रीराम मंदिर में चोर ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। पूजा करने के बहाने आए चोर ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता जानकी के करीब 400 ग्राम वजनी चांदी के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। इससे पहले कि रहवासियों को चोरी का पता चल पाता चोर रफूचक्कर हो चुका था। 

वारदात के करीब एक घंटे बाद जब चोरी की जानकारी मिली तो फिर पुलिस को सूचना दी गई, औद्योगिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया, इसके बाद रात में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत केस दर्ज किया गया। अमोना के रहवासियों के अनुसार दोपहर करीब ढाई बजे एक व्यक्ति बाइक से आया और मंदिर के पुजारी व आसपास रहने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की। उसने खुद को सुनवानी गांव का निवासी बताया, बाद में आसपास गया और कुछ देर बाद अगरबत्ती लेकर आया और पूजा करने के लिए मंदिर में घुस गया। करीब 10-12 मिनट बाद वो मंदिर से बाहर निकला और बाइक लेकर चला गया। दोपहर करीब तीन बजे जब कोई श्रद्धालु मंदिर के अंदर पूजन के लिए पहुंचा तो प्रतिमाओं के सिर से चांदी के मुुकुट चोरी होने का पता चला। चांदी के मुकुट करीब 35-40 साल पुराने थे। चोरी का पता चलते ही हडक़ंप मच गया, आसपास से लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। जहां पर वारदात हुई है वहां पर आसपास सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है ऐसे में आरोपी के बारे में सुराग लगाना पुलिस के लिए मुश्किल भरा लग रहा है। 

मामले में पुजारी सतीश शर्मा पिता रमेशचंद्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार चोरी हुए चांदी के मुकुट करीब 25 हजार रुपए कीमती हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE