BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2022, 4:15 pm
BIG NEWS : शहर का निशातपुरा इलाका और सात साल की मासूम, पहले आरोपी ने बच्ची को दिया मोबाइल दिखाने का लालच, फिर जैसे ही किया ये घिनौना काम तो सहम उठा परिवार, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक सात साल की मासूम के साथ मंदिर की धर्मशाला में रेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने इस वारदात को शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे उस दौरान दिया, जब बच्ची अपने हम उम्र के बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोपी उसे उठाकर धर्मशाला की छत पर ले गया। उसके साथ गलत काम किया। इस बीच साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। आरोपी ने बच्ची को मोबाइल दिखाने का लालच दिया था।

पुलिस के मुताबिक, हनुमान मंदिर के पास रहने वाली सात साल की बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती है। मंदिर के पास ही उसके पिता काम करते हैं। शुक्रवार शाम बच्ची मंदिर के पास आस पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी मोहल्ले में रहने वाला भगवत विश्वकर्मा (30) पहुंचा। बच्ची का शर्ट पकड़कर उसे धर्मशाला की छत पर ले गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो साथ खेल रहे बच्चे छत पर पहुंचे। बच्चे आरोपी को गलत करते हुए देख डर गए। उन्होंने बाहर आकर शोर मचाया। आसपास के लोग बच्चों के बताए अनुसार छत पर पहुंचे। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बच्ची रो रही थी। तुरंत ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मजदूरी कर रहा आरोपी-
मामले की जांच कर रही एसआई मोनिका ने बताया कि आरोपी शादी-शुदा है। वह मजदूरी करता है। बच्ची के पिता मंदिर के पास काम करते हैं। पास में ही उनका घर है। हर रोज बच्चे मंदिर के पास खेलने आते हैं। आरोपी काम के बाद शाम को मंदिर के पास ही बैठा रहता है। शुक्रवार को भी आरोपी मंदिर पहुंचा। इसके बाद वह बच्ची को छत पर ले गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE