BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चीताखेड़ा-रंभावली मार्ग पर गाड़ी सीजिंग के.. <<     KHABAR : जनकल्याण कारी योजना कर्मकार मण्डल में.. <<     BIG NEWS : शहर ब्लॉक कांग्रेस ने नवागत कांग्रेस.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : हर जीव को अपने कर्म के अनुसार सुख-दुख भोगना.. <<     NEWS : झांझरिया तालाब में गार्डन, दो पोण्ड,.. <<     NEWS : लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ का वर्ष 2025-26 की नई.. <<     NEWS : डा सेठिया सर्वसम्मति से जैन दिवाकर संगठन.. <<     KHABAR : आदिवासीयो की आवाज बनकर उभरे मनीष पोरवाल,.. <<     NEWS : पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : बस्सी से सांवरियाजी तक की दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल.. <<     KHABAR : सेमली ईस्तमुरार के ग्रामीणो ने कारवाई को.. <<     KHABAR : बीमा कंपनी द्वारा धोखाधड़ी का मामला आया.. <<     माउंट आबू में भालुओं का बढ़ता आतंक, SDM ने बुलाई.. <<     KHABAR : यदुवंशी नारायणी सेना जिला कार्यकारिणी का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी सरकार को संविदा कर्मचारियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2023, 12:49 pm
BIG NEWS : सीआईएफएस का एएसआई और 23 साल की मंगेतर, सगाई के बाद जब फोन पर चला बातचीत का सिलसिला तो युवक ने मिलने बुलाया युवती को होटल में, मौका पाते ही दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम, जैसे ही शादी के लिए..., जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। सेन्ट्रल इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स के सहायक उपनिरीक्षक ने अपनी ही मंगेतर को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक शोषण किया। अब वह शादी से मुकर गया। अब मंगेतर ने युवती से सगाई तोड़ दी। घटना पड़ाव स्थित होटल विरासत की है।

मंगेतर से मिले धोखे से आहत युवती ने यह बात अपने परिजन को बताई और उसके साथ पड़ाव थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सीआईएफएस के एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

ग्वालियर के नाका चंद्रवनी निवासी एक 23 वर्षीय युवती ने पड़ाव थाने पहुंचकर कर पुलिस को बताया कि मई 2022 में उसकी सगाई श्योपुर निवासी हितेंद्र मीणा से पूरे रीति रिवाज के साथ हुई थी। सगाई परिजन की सहमति से और रिश्तेदारों के बीच हुई थी। हितेन्द्र मीणा सीआईएफएस में बतौर एएसआई पदस्थ था। अभी उसकी पदस्थापना मध्य प्रदेश के बाहर है। सगाई के बाद उनकी आपस में फोन पर बातचीत होने लगी। इसके बाद मई 2022 में ही एक दिन हितेन्द्र अपनी मंगेतर से मिलने के लिए ग्वालियर पहुंचा था। यहां उसने मंगेतर को पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित होटल विरासत में मिलने के लिए बुलाया। जहां युवती अपने मंगेतर से मिलने के लिए होटल में पहुंची। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

होटल में बुलाने के बाद मंगेतर ने युवती सगाई के बाद शादी हो जाने का हवाला देते हुए उसके विरोध करने के बाद भी दुष्कर्म किया और फिर इसी तरह दूसरे होटल में बुलाकर उसका शोषण करने लगा। जब उसका युवती से मन भर गया तो उसने अभी कुछ दिन पहले सगाई तोड़ते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। युवती के होने वाले पति के द्वारा दिए गए इस धोखे के बाद वह अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और उसकी शिकायत की। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी सीआईएफएस के एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE