BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2023, 5:59 pm
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, मुखबिर की सूचना पर हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा लगाते व लिखते 05 आरोपी पकड़ाए, 4720 रूपये व 03 मोबाईल फोन जप्त, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को जुआ सट्टा के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाई करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा 05 अलग-अलग स्थानो पर हारजीत का दाव लगाकर सट्टा अंक लेख करते 05 आरोपीयों को रंगे हाथो गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मनासा के सउनि श्रवणसिंह तंवर ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए ग्राम पंचायत बर्डीया के पिछे से आरोपी बलवंत पिता बगदीराम बांछडा उम्र 27 साल निवासी बर्डीया को अवैध सटटा अंक लिखते सट्टा अंक पर्ची व 240 रू जप्त किये गए तथा अपराध क्रं 04/2023 धारा 4 क सटटा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया है।

इसी प्रकार प्रआर नरेन्द्र नागदा ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए रामतलाई मंदीर के पास मनासा से आरोपी दशरथ पिता नारायण एरवाल उम्र 29 साल निवासी भदवा थाना कुकड़ेश्वर को अवैध सट्टा अंक लिखते, सट्टा अंक पर्ची व 250 रू जप्त किये गए तथा अपराध क्रं 05/2023 धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया है।

इसी प्रकार सउनि रमेश मोरी ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए दरबार एण्ड दरबार आफीस के सामने रामनगर मनासा से आरोपी यश पिता नागेश  राठोर उम्र 18 साल नि रामनगर मनासा को मोबाईल फोन से सट्टा अंक लेख करते मोबाईल फोन व 530 रू जप्त किये तथा अपराध क्रं 06/2023 धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया है।

इसी प्रकार सउनि प्रहलाद पंवार ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए मंदसौर नाका मनासा पर कार्यवाई करते हुए आरोपी सद्दाम पिता गनी मोहम्मद कुंजडा उम्र 25 साल नि मनासा को मोबाईल फोन से आरोपी यश पिता नागेश राठोर उम्र 18 साल नि रामनगर मनासा के मोबाईल वाट्सएप पर सटटा अंक लगाते मोबाईल फोन व 900 रू जप्त किये तथा अपराध क्रं 07/2023 धारा 4 क सटटा एक्ट व धारा 109 भादवि के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया है।

इसी प्रकार सउनि महेश गिरोटीया ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए गणपत होटल के सामने मनासा पर कार्यवाई करते हुए आरोपी फकिरचंद पिता जगदीश भोई उम्र 30 साल नि आम्बा क्षैत्र भाटखेडी नाका मनासा को मोबाईल फोन से आरोपी यश पिता नागेश राठोर उम्र 18 साल नि रामनगर मनासा के मोबाईल वाट्सएप पर सट्टा अंक लगाते मोबाईल फोन व 2800 रू जप्त किये तथा अपराध क्रं 08/2023 धारा 4 क सट्टा एक्ट व धारा 109 भादवि के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया है।

जप्त संपत्ती- 4720 रू नगदी व 3 मोबाईल फोन व सट्टा सामग्री।

उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि श्रवणसिंह, सउनि रमेश मोरी, सउनि महैश गिरोटीया, सउनि प्रहलाद पंवार, प्रआर नरेन्द्र नागदा, आर विरम गायरी, आर अशोक चंद्रावत, आर जितेन्द्र जाटव, आर धर्मेन्द्र, आर देवेन्द्र, आर दिपक, आर श्यामसिंह, आर अनिल धनगर, आर पंकज भलवारा, आर तेजसिंह, आर विनोद भाटी, आर अनिल धाकड, आर पंकज राठोर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE