BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 5:55 pm
BIG NEWS : मनासा पुलिस की एक और सफलता, नाबालिग बालिका को अपहरण कर ले जाने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, साथ ही दुकान में घुसकर मारपीट के मामले में 3 फरार बदमाश भी चढ़े हत्थे, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा अपराधों में फरार आरोपीयों को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी व टीम द्वारा चार दिवस पुर्व ग्राम अल्हैड से हुए नाबालिक बालिका के अपहरण मामले में फरार 2 आरोपी तथा मंदसौर नाका मनासा पर रात्री में दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 दिसम्बर 2022 को रात्री में थाना मनासा अंतर्गत ग्राम अल्हैड से नाबालिक बालिका आशा (परिवर्तीत नाम), आरोपी मुकेश पिता कंवरलाल काछी उम्र 32 साल निवासी नयागांव मोकडी तथा अन्य साथीयों द्वारा अपर्हत कर लिया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रं 03/2023 धारा 457, 363 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना के दौरान दिनांक 02 जनवरी 2023 को आरोपी मुकेश पिता कंवरलाल काछी को गिरफ्तार कर मुकेश के कब्जे से अपर्हता को दस्तयाब किया गया था। प्रकरण में अन्य फरार आरोपी विजय पिता कंवरलाल काछी उम्र 30 साल निवासी नयागांव मोकडी व राकेश पिता कंवरलाल काछी उम्र 28 साल निवासी नयागांव मोकडी को उनके निवास स्थान पर दबीश देकर गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में प्रयुक्त अल्टो कार एमपी 44 सीबी 1760 जप्त की गयी है।

इसी प्रकार दिनांक 23 दिसम्बर 2022 को रात्री 8 बजे करीब मंदसौर नाका मनासा स्थित सोनु पिता अशोक पंजाबी सोनी उम्र 28 साल निवासी उषागंज कालोनी मनासा की बंजरग आटो पार्टस दुकान के अंदर घुसकर आरोपीगणो प्रदीप पिता भरत सराह, प्रमोद पिता सुरेश मालवीय, मंगल पिता मुकेश सराह व उसके अन्य साथीयों द्वारा गाली गलोच मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये थे। जिस पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 614/2022 धारा 458, 294, 323, 506, 34 भादवि का पंजिबध्द किया जाकर विवेचना की जा रही थी।

प्रकरण में सउनि श्रवणसिंह तंवर द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए रामपुरा नाका मनासा से आरोपी प्रदीप पिता भरत सराह उम्र 23 साल निवासी भाटखेडी नाका मनासा, मंगल पिता मुकेश सराह उम्र 22 साल निवासी भाटखेडी नाका मनासा व प्रमोद पिता सुरेश उर्फ सुरेशचंद्र खाती मालवीय उम्र 28 साल निवासी कुकड़ेश्वर को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है व आरोपी मंगल का न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया तथा आरोपी प्रदीप व प्रमोद को पुलिस रिमांड दिया गया है तथा आरोपी प्रदीप सराह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल टीवीएस सीटी प्लस एमपी 44 एमएस 6015 जप्त की गयी है तथा अन्य आरोपीयों की भी तलाश की जा रही है।
 
थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि श्रवणसिंह तंवर, सउनि दिवानसिंह, आर पंकज भलवारा, आर अनिल असवार, आर लोकेश मालवीय, आर धर्मेन्दसिंह, आर अनिल धाकड, आर दिपक सेन, आर जितेन्द्र जाटव, आर तेजसिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE