BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 4:43 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव केनपुरिया और 28 साल की ममता, जब भाई पहुंचा महिला के ससुराल तो माजरा देख उड़ गए सबके होश, सूचना मिलते ही दौड़ी थाना पुलिस, जानिए किस हाल में थी महिला, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर

Share On:-

नीमच। आज उस समय नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम केनपुरिया गांव में हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता महिला ममता पति विक्रम उम्र 28 वर्ष जाती बंजारा को ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर मोत के घाट उतारने का एक मामला सामने आया है। जिसमे महिला की मौत के बाद पीहर पक्ष के लोग जब ससुराल पहुंचे तो महिला का शव घर मे अकेला पाया गया। वहीं महिला के दो बच्चे महिला के शव के पास बैठे थे। जबकि ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गए। 

मामले में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके का पंचनामा बनाकर महिला के शव को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों के पैनल में महिला के शव का परीक्षण कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उक्त मामले में परिजनों ने ससुराल पक्ष पर महिला के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतारने के आरोप लगाए हैं। 

मृतक महिला के भाई हंसराज बंजारा ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन ममता का विवाह 15 वर्ष पूर्व विक्रम बंजारा निवासी केनपुरिया के साथ हुआ था और विक्रम उसका बड़ा भाई दिनेश दोनों शराब के आदी थे। आए दिन शराब पीकर ममता के साथ मारपीट व विवाद करते थे। वहीं ममता व विक्रम के एक बालक 8 वर्ष और एक बालिका 6 वर्ष की भी है। बीती रात ममता का फोन मेरे पास आया जिसमें उसने बताया कि उसका पति विक्रम उसके जेठ दिनेश व जेठानी रानी के द्वारा उसके साथ विवाद किया जा रहा है और मारपीट भी की जा रही है। जिस पर हमने उसे सुबह आकर ससुराल पक्ष को समझाने की बात कही थी। परंतु जब सुबह हम ससुराल पहुंचे तो ममता मृत अवस्था में थी और उसके दोनों बच्चे उसके पास बैठे हुए थे। ममता के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए है। वहां ससुराल पक्ष का एक भी आदमी घर में नहीं था। इसकी सूचना हमारे द्वारा पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां मौके का पंचनामा बनाकर ममता को जिला चिकित्सालय पीएम के लिए लाया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE