BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2023, 6:12 pm
BIG NEWS : मंदसौर की थाना कोतवाली पुलिस और माहेश्वरी धर्मशाला, जैसे ही मिली पुख्ता सूचना तो अधिकारियों ने दी मौके पर दबिश, फिर मिली ये बड़ी सफलता, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मन्दसौर व अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सिंह सोलकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सोनी के मार्गदर्शन मे तहसीलदार मुकेश सोनी व उनकी टीम व थाना शहर कोतवाली मंदसौर की टीम द्वारा प्रतिबंधित चायनीज मांझे के विक्रेताओ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई कर कुल 03 आरोपीगणो से 11 चायनीज डोर (मांझे की रील) जप्त।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर शहर में एवं आसपास के नगरो मे चायनीज मांझा (नायलोन मांझा) का उपयोग होने से मानव जीवन के लिये संकट उत्पन्न कर रहा था। जिससे लगातार मानव शरीर के अंग कट जाने की घटनाएं हो रही थी एवं पक्षियों को भी हानि हो रही थी। जिसको रोकने के लिये कलेक्टर मंदसौर के आदेश क्रं 2126/सा लेख/2022 मंदसौर दिनांक 12 दिसम्बर 2022 के माध्यम से चायनीज मांझे के उपयोग एवं विक्रय को पुर्णतः प्रतिबंधित किया गया था। 

उपरोक्त आदेश के पालन में दिनांक 04 जनवरी 2023 को तहसीलदार मुकेश सोनी व उनकी टीम व थाना शहर कोतवाली मंदसौर की पुलिस टीम द्वारा चायनीज मांझे के धरपकड के लिये प्राप्त सूचनाओं के तारतम्य मे माहेश्वरी धर्मशाला के सामने कुल 03 आरोपीगणों को चायना डोर की बेचते हुए पकड़ा जाकर इनसे कुल 11 चायनीज डोर (मांझे की रील) जती में ली जाकर थाना शहर कोतवाली पर अप क्रमांक 19/2023 धारा 188 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

नाम आरोपी-
1- पुरुषोत्तम पिता घनश्याम सिंधी उम्र 42 वर्ष निवासी संजीत नाका मंदसौर से 04 रील।  
2- मोईन खान पिता नासीर मंसूरी उम्र 21 वर्ष निवासी बालागंज मंदसौर से 04 रील। 
3- तरुण पिता स्व जमनालाल राठौड़ उम्र 26 वर्ष निवासी नयापुरा मंदसौर से 03 रील। 

उपरोक्त कार्यवाई में तहसीलदार मुकेश सोनी व उनकी टीम व थाना शहर कोतवाली मंदसौर से निरीक्षक अमित सोनी व उनकी टीम प्रआर 158 विनोद नामदेव, प्रआर अमित मिश्रा, प्रआर 121 अर्जुन सिंह, आर 236 भानुप्रताप सिंह व आर 19 जितेन्द्र टांक का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE