BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2023, 5:34 pm
BIG NEWS : शहर का भंवर कुआं इलाका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जब अंधेरी रात में आया फोन तो निकली घर से बाहर, फिर जैसे ही पहुंची टॉवर चौराहा..., सूचना मिलते ही पसरा परिवार में मातम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के भंवरकुआं इलाके में एक आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई। बताया जाता है कि रात में उसे मोबाइल पर कॉल आया था। जहां वह भंवरकुआं इलाके में किसी गर्भवती महिला की डिलीवरी कराने जा रही थी। इस दौरान हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम श्वेता पति पवन कुशवाह निवासी प्रजाप्रत नगर है। श्वेता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। रात करीब 12 बजे के लगभग उसे टावर चौराहे के यहां तेज रफ्तार डंपर ने चपेट में ले लिया। श्वेता को वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने नजदीक के अस्पताल भेजा। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

काम के प्रति थी वफादार-
श्वेता के परिवार में एक बेटी (14) और बेटा (10) है। दोनों द्वारकापुरी के सांई बाबा स्कूल में पढ़ाई करते हैं। पति पवन का खुद का फर्नीचर का काम है। श्वेता के परिचित लोगों ने बताया कि उसे अपने काम से काफी लगाव था। वही काम के प्रति बेहद सीरियस रहती थी और लोगों की काफी मदद भी करती थी।

सोशल मीडिया पर रही थी एक्टिव- 
श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उन्हें रील बनाने का काफी शौक था। जिसे वह इंस्टाग्राम पर अपलोड करती थी। कई सामाजिक संगठनों से भी वह जुड़ी थी। कोरोना काल में भी श्वेता ने लोगों की काफी मदद की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE