BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 7, 2023, 1:05 pm
BIG NEWS : जिले का ग्राम महुड़ीपाड़ा और शादी की खुशियां, जब पुराने विवाद ने पकड़ा तुल तो आमने-सामने हो गए ताऊ और भतीजे, फिर जैसे ही किया ये काम तो पांडाल में छा गया मातम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के महुड़ीपाड़ा में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। जमीन के पुराने विवाद को लेकर ताऊ और भतीजे में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि भतीजे नंदू निनामा ने अपने ताऊ थावर निनामा को धक्का दे दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थावर के पुत्र पूनमचंद की शिकायत पर बिलपांक थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलपांक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महुड़ीपाड़ा निवासी थावर निनामा के पौते सुरेश की शादी को लेकर शुक्रवार दोपहर घर में तैयारी चल रही थी। इसी बीच थावर का भतीजा नंदू घर पर पहुंचा और जमीन को लेकर विवाद करने लगा। थावर उसे समझाने गए कि पोते की शादी होने के बाद वह उसे जमीन दे देंगे। अभी घर में आए मेहमानों के सामने विवाद नहीं करे। इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपी नंदू उर्फ नंदराम ने ताऊ थावर को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरे थावर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन थावर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक थावर के पुत्र पूनमचंद्र की रिपोर्ट पर आरोपी चचेरे भाई नंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी भतीजे नंदू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE