BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2023, 10:09 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले का सोनगिरी गाँव और मोहम्मद रमीज, जब पहुंचा सुबह अपने बाड़े तो माजरा देख रह गया दंग, फिर जैसे ही लगाई आवाज तो युवक ने लगाई दौड़, जानिए ऐसा क्या रहा था आरोपी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला मंदसौर मे संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नरेंद्र सोलंकी एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना दलौदा द्वारा थाना क्षैत्रांतर्गत घटित चोरी की घटना का महज 06 घण्टे में खुलासा करते हुए, 02 आरोपियो के कब्जे से चोरी गया मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाकं 07 जनवरी 23 को फरियादी मोहम्मद रमीज पिता मोहम्मद रफिक मेवाती उम्र 27 साल निवासी सोनगिरी द्वारा थाना पर रिपोर्ट किया कि मैने मेरे बाडे मे 04 कट्टे सोयाबीन के भरकर रखे हुए थे। दिनांक 07 जनवरी 23 को प्रातः 05 बजे गांव सोनगिरी का शाहरुख पिता मोहम्मद ईशाक मेवाती निवासी सोनगिरी फरियादी के बाडे से एक कट्टा लेकर जा रहा था जो फरियादी ने आवाज लगाई तो नही रुका व मौके से कट्टा चुराकर ले गया। बाद फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 08/23 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान माल–मुल्जिम की पतारसी हेतु टीम गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी शाहरुख पिता मोहम्मद ईशाक उम्र 27 साल निवासी सोनगिरी से पुछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी गफ्फार पिता लियाकत खान मेवाती उम्र 28 साल निवासी सोनगिरी थाना दलौदा के साथ उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपी कि निशादेही से चोरी गया मश्रुका 04 कट्टे सोयाबीन के जप्त किये गये।

उक्त कार्यवाई में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार, प्रआर 587 अजय चौहान, प्रआर 530 शैलेंद्र सिंह, प्रआर 301 रशीद पठान, आर 67 उमंग शर्मा, आर 735 श्रवण परमार, आर 179 नवनीत उपाध्याय, आर 295 राकेश शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE