BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2023, 10:35 am
BIG NEWS : 21 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 2002 में बलवा और शासकीय कार्य में बाधा के प्रकरण में था बदमाश फरार, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर  

Share On:-

मन्दसौर। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अनुराग सुजानिया द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई और फरारी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्‍य में महेन्द्र तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ, निकिता सिंह, एसडीओपी सीतामऊ के मार्गदर्शन और अवनीश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी भानपुरा के नेतृत्व में कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी भेसोदा मंडी और उनकी टीम को सफलता मिली है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय भानपुरा के द्वारा प्रकरण क्रमांक 916/1994 धारा 147,148,149, 352, 353 आईपीसी में दिनांक 18 जनवरी 2002 को बलवा और शासकीय कार्य में बाधा के प्रकरण में आरोपी मदनलाल पिता भावसिंह बंजारा निवासी बुडन पूर थाना भवानी मंडी की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किया गया था। दिनांक 07 जनवरी 2023 को आरोपी मदनलाल पिता भावसिंह बंजारा निवासी बुडन पूर थाना भवानी मंडी को चौकी भेसोदा मंडी थाना भानपुरा की टीम अथक प्रयासों से 21 वर्ष बाद गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
  
आरोपी की गिरफ्तारी में अवनीश श्रीवास्तव, थाना प्रभारी भानपुरा, कपिल सौराष्ट्रीय, चौकी प्रभारी भेसोदा मंडी, सउनि डी एस डामोर, प्रधान आरक्षक गंगाचरण, आरक्षक करण गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE