BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा.. <<     कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2023, 10:10 am
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, कंबलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा के अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल सहित कुल 10 व्यक्तियों के विरूध्द प्रकरण पंजिबध्द, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा माफियाओं के विरूध्द कार्यवाई करने तथा लंबित गुमइंसान को बरामद करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस द्वारा कंबलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा के अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल के विरूध्द प्रकरण पंजिबध्द किया गया है तथा एक अन्य गुमशुदा महिला व एक पुरुष को सुरक्षित दस्तयाब किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 जनवरी 2023 को एसएल बामनीया सह निरीक्षक एवं परिसमापक कम्बलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा द्वारा कंबलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा के अध्यक्ष एवं संचालक मण्डल द्वारा नियम विरूध्द अनाधिकृत रूप से संस्था के हितो के विपरित संस्था की भूमी व निर्मित क्षेत्रफल रजिस्ट्री कर प्राप्त प्रतिफल 35 लाख रूपये को स्वयं के उपयोग में लेकर गबन करने पर प्रकरण पंजिबध्द करने हेतु प्रतिवेदन पेश किया गया था। जिस पर थाना मनासा पर आरोपीगण बगदीराम पिता नानूराम, कैलाश पिता शिवलाल, फकिरचंद पिता अमरा, बाबुलाल पिता रोडा, इंदरमल पिता वरदा, नाथुलाल पिता धुरा, लक्ष्मण पिता दयाराम, त्रीभुवन पिता शंकरलाल, नंदुबाई पति किशन, विमलाबाई पति प्रकाशचंद्र निवासीयान मनासा व अन्य के विरूध्द धारा 420, 406, 409, 467, 468, 471, 120 बी भादवि के तहत प्रकरण पंजिबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

ज्ञात हो कि उक्त मामले में पुर्बीया समाज के द्वारा लगातार धरना व प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाए जिला नीमच द्वारा कम्बलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया था जो जांच के आधार पर कम्बलहारा बुनकर सहकारी समिति मर्या मनासा द्वारा जांच कर प्रकरण पंजिबध्द कराया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE