भवनीमंडी। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज छात्रसंघ व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वधान में राजकीय बिड़ला महाविद्यालय भवानी मंडी में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि गोविंद सिंह परिहार,मुख्य वक्ता गोवर्धन गुप्ता,विशिष्ट अतिथि ईश्वर गुर्जर, ऋषभ श्रँगी पवन योगी रहे। कार्यक्रम के पूर्व महाविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। संगोष्ठी में सभी वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में स्वामी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदेशों को जीवन में उतारने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। छात्र संघ अध्यक्ष धारा सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया छात्र संघ उपाध्यक्ष संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ मनीषा वर्मा ने किया कार्यक्रम के दौरान राज बिहारी सोनी, आयुष गुप्ता, वंदना मीणा, महेंद्र कुमार जिनगर,डॉ मोनिका मीणा आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं नेमीचंद मीणा के निर्देशन में संपन्न हुई।