BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<     क्या दीपावली की चमक में कुम्हारों की मेहनत पर.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर नीमच.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     KHABAR : नीमच में सामाजिक एकता और भाईचारे की अनूठी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2026, 4:27 pm
BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रात के अंधेरे में इन वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, चार आरोपी चढ़े हत्थे, खाकी की पूछताछ में कबूला जुर्म, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चोरी करने वाले चार आरोपियों सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल और अन्य मशरूका बरामद किया है। आरोपियों ने छोटी सादड़ी और बस्सी थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है।

मंदिरों से चांदी के आभूषण और नकदी चोरी-
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 28 जुलाई 2026 को खेड़ा जदीद (नया खेड़ा) निवासी राधेश्याम धाकड़ ने कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गांव के लक्ष्मीनारायण भगवान मंदिर में पुजारी हिरादास सुबह करीब 4 बजे पूजा करने पहुंचा तो मंदिर का गेट खुला हुआ था।

जांच करने पर मंदिर से चांदी के छत्र, मुकुट, बांसुरी, हनुमानजी की मूर्ति, चांदी का कंदोरा, धनुष और दानपात्र में रखी नकदी चोरी होना सामने आया। इसी रात भेरूखेड़ा स्थित राम-लक्ष्मण-जानकी मंदिर के ताले तोड़कर भगवान के चांदी के मुकुट और तुलसी भी चोरी कर ली गई थी।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता-
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह और पुलिस उप अधीक्षक शिव प्रकाश हरगन के सुपरविजन तथा थानाधिकारी प्रवीण टांक के निर्देशन में जिला विशेष टीम और कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए। इसी दौरान 5 अगस्त 2026 को चांदखेड़ा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में भी इसी तरह चोरी की वारदात होने से पुलिस ने जांच को और तेज किया।

चार आरोपियों को गिरफ्तार किया-
पुलिस ने जांच के बाद 19 अगस्त 2026 को चोरी की वारदातों में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें विक्रम पुत्र मिठ्ठू नाथ कालबेलिया, अमरू उर्फ अर्जुन पुत्र मोहन नाथ कालबेलिया, निवासी चरल्या ब्राह्मणान, थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा तथा अंबालाल पुत्र शम्भूलाल कालबेलिया और जितेंद्र पुत्र साधु कालबेलिया, निवासी कांटी, थाना गंगरार शामिल हैं।

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पूछताछ के आधार पर चोरी का माल खरीदने वाले सुरेश पुत्र शिवनारायण सोनी, निवासी गांधीनगर, सेक्टर नंबर-1, चित्तौड़गढ़ को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का माल और मशरूका बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने छोटी सादड़ी थाना क्षेत्र और बस्सी थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE