BREAKING NEWS
BIG NEWS : चढ़ोल-भादवा माता मार्ग पर बड़ा हादसा, वाहन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 6:07 pm
NEWS : जिंक कौशल केन्द्रों पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं मशाल रैली निकाली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिंक कौशल केंद्रों में राष्ट्रीय युवा दिवस उत्सह पूर्वक मनाया गया। जिंक कौशल केंद्र कार्यक्रम के 350 से अधिक प्रशिक्षुओं ने आगुचा, कायड, देबारी, दरीबा, चंदेरिया और पंतनगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। युवाओं को प्रोत्साहित करने और कौशल विकास हेतु प्रशिक्षुओं के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता और चार्ट बनाओं प्रतियोगिता और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। पूर्व छात्रों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जहां सभी प्रतिभागियों ने अपने प्रशिक्षण के अनुभवों और सीखी गई अंतर्दृष्टि के साथ-साथ विभिन्न संगठनों में अपने रोजगार के अनुभवों और जिंक कौशल केंद्र में सीखे गए कौशल को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद की। देबारी में युवाओं ने मशाल रैली में आयोजन किया गया। भय से मुक्ति  विषय पर व्याख्यान सत्र आयोजित हुआ।
हिंदुस्तान जिंक सीएसआर के तहत् जिंक कौशल केंद्र पहल के माध्यम से 18-35 आयु वर्ग के युवाओं को कौशल विकास से जोडने हेतु कार्यक्रम संचालित कर रहा है जिनमें जिसमें स्कूल छोड़ने वाले एवं बेरोजगार युवा शामिल हैं। यह स्थानीय युवाओं के बीच एक उद्यम स्थापित करने में तकनीकी सहायता और गैर-वित्तीय सुविधा प्रदान करके उद्यमशीलता की भावना को और प्रोत्साहित करता है। इससे पहले सितंबर में, जिंक कौशल केंद्र के 13 बधिर छात्रों के पहले बैच ने हॉस्पिटैलिटी और रिटेल के क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हासिल किया था। जिंक कौशल केंद्र के 106 युवाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित संगठनों में ग्रुप प्लेसमेंट प्राप्त किया। इस कार्यक्रम से अब तक 4300 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है जिनमें से 3500 से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड कर आत्मनिर्भर बन गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE