BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में अचानक पहुंचीं.. <<     KHABAR : चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में.. <<     KHABAR : सेगांव सहित पूरे निमाड़ में धूमधाम से मना.. <<     KHABAR : शाही सवारी से पहले मंदसौर में निकली भव्य.. <<     महेश्वर से निकली जय महाकाल कांवड़ यात्रा का.. <<     खंडवा के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,बड़ौदा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया वरिष्ठ दिवस,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2023, 6:34 pm
NEWS : जिला परिषद् में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण, बहुउद्देशीय कौशल विकास केंद्र सहित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ एवं जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने गुरुवार को जिला परिषद् के मुख्य द्वार पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने पन्नाधाय भवन कैंटीन तथा रिकॉर्ड रूम; वीर सावरकर स्वागत द्वार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार बहुउद्देशीय कौशल विकास केंद्र, मुख्य सड़क चारदीवारी, पार्किंग एवं अन्य कार्यों का शिलान्यास कर उक्त कार्यों के लिए स्वीकृत स्थानों का निरीक्षण भी किया। 

इस अवसर पर जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ ने कहा कि आज से जिला परिषद् भवन का नाम विवेकानंद भवन होगा। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के दिखाए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नवीन सभागार के निर्माण के बाद सभा हेतु एक बड़ा हॉल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे सभी लाभान्वित होंगे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला परिषद् में डीएमएफटी फंड से 1 करोड़ 10 लाख की लागत से बहुउद्देशीय कौशल विकास केंद्र एवं सभागार का निर्माण किया जाएगा, जिसमें लगभग 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से जिला परिषद में आने वाले लोगों, अधिकारीयों तथा कर्मचारीयों को काफ़ी लाभ होगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वामी विवेकानंद के जीवन थे प्रेरणा लेने को कहा।

इस अवसर पर उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित सहित जिला परिषद सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE