सरवानिया महाराज। जिले के पीएचई विभाग में पदस्थ संविदा हैंडपंप टेक्नीशियन ने गुरुवार को प्रदर्शन कर प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के नाम ईई को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई। गुरुवार को पीएचई में पदस्थ संविदा हैंडपंप मैकेनिकों ने प्रदर्शन कर प्रमुख सचिव के नाम ईई को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि शासन द्वारा जारी किए गए नीति के तहत कुछ विभागों द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों के वेतनमान दिया जा रहा है, लेकिन पीएचई में अब तक संविदा हैंडपंप टेक्नीशियनों को इसका लाभ नहीं मिला है। पीएचई में पदस्थ 694 संविदा हैंडपंप मैकेनिकों को इसका लाभ दिया जाए। इस दौरान अंतिम नागदा, विनोद मादलिया, हेमंत गोड, सुरेश मालवी, दीपक गुर्जर, सुरेश गुर्जर, कैलाश जाटव, उमेश पंवार उपस्थित थे।