कंजार्डा। विवेकानंद जयंती पर ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में सामूहिक सूर्य नमस्कार करवाया गया। शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों को विद्यालय परिवार के द्वारा सर नमस्कार करवाया गया और सूर्य नमस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी बच्चों को दी गई। कार्यक्रम प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य दीदी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।