मंदसौर। धनगर गायरी समाज द्वारा कल मन्दसौर गांधी चौराहे पर विवादित बयान को लेकर बीच रोड में बैठकर नारे लगाए गए। 8 जनवरी को भोपाल में सर्व समाज का आंदोलन था। जिसमे महिपाल सिंह मकराना द्वारा दिए गए बयानो का धनगर गायरी समाज द्वारा विरोध किया गया।
समाजजनों ने बताया कि धनगर गायरी समाज वो समाज है जिसमे पुण्य यशलोक लोक माता अहिल्याबाई जैसी राजमाता हुई हैं। जिन्होंने न सिर्फ मालवा बल्कि पूरे देश के हिन्दू मंदिरो का जीर्णोद्धार करवाया और हिन्दू धर्म की रक्षक बनकर काम किया। धनगर गायरी समाज में संत श्री सोमाजी गायरी और संत शिरोमणी अमरभक्त जैसे संत हुए जो भेड़, बकरी पालक रहे थे। उसी धनगर गायरी समाज को नीचा दिखाने के लिए घुमक्कड़, भेड़, बकरी पालने वाले राज नही कर सकते हैं कहकर संबोधित किया गया और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं, जिससे हमारी भावनाएं आहत हुई है। पूरा धनगर गायरी समाज आक्रोशित है। दिए गए बयान को वापस ले और धनगर गायरी समाज से माफी मांगे। नही तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
धरना प्रदर्शन के बाद सभी धनगर गायरी समाज के लोग पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और शहर पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह को ज्ञापन सौंपा।