कुकड़ेश्वर। सम्पूर्ण भारत भर में बिखरे हुए सर्व हिंदू बंजारा समाज को एकत्रित कर सनातन विचार और उचित दिशा व प्रेरणा देने के लिए अखिल भारतीय हिन्दू गोर - बंजारा, लबाना - नायकड़ी एवं बामनिया बंजारा समाज का कुम्भ आगामी दिनांक - 25 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक महाराष्ट्र के जलगांव जिले की जामनेर तहसील के गांव गोद्री में सम्पन्न होगा। इस कुम्भ में धार्मिक विधि, सांस्कृतिक, प्रदर्शनी व स्टॉल सहित मंचीय कार्यक्रम होंगे। कुल छः दिवसीय आयोजन को लेकर पूरे भारत वर्ष के बंजारा समुदाय तक सन्देश देने व आमन्त्रण देने हेतु जोर शोर से धरातलीय प्रचार प्रसार, अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। उक्त आयोजन के सन्दर्भ में सांस्कृतिक भवन मंगल वाटिका कुकड़ेश्वर में मनासा विकासखण्ड स्तरीय बंजारा समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें कुकड़ेश्वर क्षेत्र के डॉ. रामु कछावा (पार्षद प्रतिनिधि) के प्रयासों से मनासा तहसील स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से रवि बुंदेला ( प्रवासी समुदाय के परंच प्रचारक), मोहनलाल खींची (मप्र प्रान्त प्रमुख), नगजीराम गरासिया (जनपद सदस्य), राजू गौड़, राजेन्द्र खींची (जिला प्रमुख), विनोद चंदेल, कैलाश गरासिया, कैलाश गरासिया, मनोहर राठौड़ (सरपंच प्रतिनिधि), जगदीश कछावा (सरपंच प्रतिनिधि), रामदयाल गरासिया (शिक्षक), कैलाश भर्रावत (शिक्षक), रोडीलाल चावड़ा (शिक्षक), गोरीलाल दायमा (शिक्षक), महेंद्र गरासिया (यात्रा तहसील प्रमुख), मंगल कछावा सहित कई बंजारा समाज के समाज बन्धुओं ने उपस्थित होकर उक्त आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।