मनासा। क्षेत्र के गांव हांसपुर के श्री देवनारायण मंदिर पर मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में 11 कुंडीय महायज्ञ के साथ समस्त ग्राम वासियो व आसपास के क्षेत्र वासियों के सहयोग से 12 जनवरी से 18 जनवरी तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जो प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पंडित रमेश पुरोहित के मुखारविंद से किया जाएगा।
प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे गांव की माताओं बहनों ने कलश को अपने सर पर धारण किया व बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने डीजे ढोल धमाकों के साथ नाचते झूमते नगर भृमण किया। इस दौरान कलश यात्रा का जगह जगह भक्तजनों ने फूलो से स्वागत किया गया। नगर भृमण कर कलश यात्रा कथा पंडाल पंहुची जहाँ पंडितों द्वारा भागवत महापुराण का पूजन कर महा आरती की व यज्ञ हवन कर कथा की शुरुआत की गई।