मन्दसौर। मंदसौर में जिला गुर्जर समाज द्वारा भोपाल में सर्व समाज के आंदोलन में महिपाल सिंह मकराना द्वारा गुर्जर समाज पर विवादित बयान दिया जो घोर निंदनीय है उक्त विषय को लेकर आज गुर्जर समाज ने मन्दसौर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया।
गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष रमेशसिंह गुर्जर ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कार्यवाई की जाए। गुर्जर समाज और राजपूत समाज सदैव पीढ़ियों से आपस में मिलकर रह रहे हैं और हमेशा रहेंगे। हमारा व्यक्ति विशेष से विरोध है समाज से नहीं।
ज्ञापन के दौरान गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों और जिला भर से आए वरिष्ठजन एवं युवा साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।