BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में अचानक पहुंचीं.. <<     KHABAR : चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में.. <<     KHABAR : सेगांव सहित पूरे निमाड़ में धूमधाम से मना.. <<     KHABAR : शाही सवारी से पहले मंदसौर में निकली भव्य.. <<     महेश्वर से निकली जय महाकाल कांवड़ यात्रा का.. <<     खंडवा के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,बड़ौदा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया वरिष्ठ दिवस,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2023, 4:48 pm
KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दलित छात्रों के साथ की गई मारपीट के विरोध में सौंपा एसपी को ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 10 जनवरी को दलित छात्रों के साथ की गई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए छात्रों की ओर से दलित शोषण मुक्ति मंच, राष्ट्रीय मजदूर किसान मंच एवं जनवादी लेखक संघ की ओर से अलग अलग ज्ञापन दिये गये। 
पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा से अनुरोध किया गया कि बाहरी लोगों द्वारा छात्रों पर किये गये हमले में छात्र लोकेश यादव के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। इनका बीच बचाव करने वाले अन्य छात्र नीतेश यादव, सोहेल शेख व राकेश गुर्जर के साथ भी मारपीट की गई। इसमें नितेश यादव के हाथ में गंभीर चोट आई।
नीमच के शासकीय महाविद्यालय में इस तरह की घटना असामाजिक तत्वों के बढते हौंसले की ओर साफ इशारा करते हैं। समय रहते इन पर कार्यवाही आवश्यक है। इस आशय का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया। इस अवसर पर कामरेड शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, किशोर जेवरिया, कृपाल सिंह मंडलोई, प्रियंका कविश्वर, हर्षित गोखरू, अर्जित यादव, अरूण खद्योत, यश सिंगोलिया, गोविन्द वाल्मिकी, हर्षित कदम आदि कई जन उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE