BREAKING NEWS
NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में अचानक पहुंचीं.. <<     KHABAR : चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में.. <<     KHABAR : सेगांव सहित पूरे निमाड़ में धूमधाम से मना.. <<     KHABAR : शाही सवारी से पहले मंदसौर में निकली भव्य.. <<     महेश्वर से निकली जय महाकाल कांवड़ यात्रा का.. <<     खंडवा के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,बड़ौदा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया वरिष्ठ दिवस,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2023, 5:07 pm
BIG NEWS : जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक पर सवार थे जनपद सदस्य, जैसे ही सीतामऊ रोड पर बढ़े आगे तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले जावरा क्षेत्र में सीतामऊ रोड पर घोड़ा रोज की टक्कर से बाइक सवार जनपद सदस्य घायल हो गए। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना गुरुवार की है। घोड़ारोज ना केवल फसलें बर्बाद कर रहे बल्कि अब सड़क हादसों का कारण भी बन रहे हैं।

घटना गुरुवार दोपहर की है। इस दौरान जावरा-सीतामऊ रोड के नेतावली मगरे पर बाइक सवार जावरा जनपद सदस्य चंदर सिंह डांगी (35 वर्ष) निवासी मांडवी के सामने अचानक तेज रफ्तार से रोड क्रॉस कर रहा घोड़ारोज आ गया। उसकी चपेट में आने की वजह से बाइक से दूर जा गिरे। इसी दौरान एक कार पीछे से आ रही थी। गनीमत रही कि कार ड्राइवर ने समय पर ब्रेक लगा दिए। वर्ना, बड़ा हादसा हो सकता था। फिर कार सवार और वहां आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें जावरा में प्राइवेट अस्पताल भेजा। जहां भर्ती हैं।

इधर, घोड़ारोज समस्या पर कई आंदोलन कर चुके कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ भी घायल डांगी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा जनपद पंचायत सदस्य डांगी की पसली में चोट और हाथ फ्रैक्चर हो गया। घोड़ारोज की समस्या बढ़ती जा रही है। सरकार और प्रशासन को इससे निजात के लिए कदम उठाने चाहिए। धाकड़ लंबे समय से घोड़ारोज की समस्या उठा रहे हैं। ऐसे में इस घटनाक्रम ने समस्या को उजागर कर दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE