BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी के धार जिले में भीषण हादसे से मचा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, पीएमएफएमई.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की निम्बाहेड़ा थाना पुलिस को.. <<     बड़वानी में भीषण सड़क हादसा,मुंबई-आगरा नेशनल.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 4.. <<     BIG NEWS : सेगवाल फाटा पर फिर मौत का तांडव, एक ही रात.. <<     KHABAR : एमपी बोर्ड की फीस वृद्धि पर राजनीति,.. <<     KHABAR : शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि को लेकर आमरण.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में अचानक पहुंचीं.. <<     KHABAR : चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज,.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में.. <<     KHABAR : सेगांव सहित पूरे निमाड़ में धूमधाम से मना.. <<     KHABAR : शाही सवारी से पहले मंदसौर में निकली भव्य.. <<     महेश्वर से निकली जय महाकाल कांवड़ यात्रा का.. <<     खंडवा के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी,बड़ौदा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया वरिष्ठ दिवस,.. <<     NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2023, 6:24 pm
KHABAR : दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जिनागम ने मनाई संस्थापक अध्यक्ष की 75 वीं जन्म जयंती, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया याद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष स्व. प्रदीप कुमार कासलीवाल की 75 वीं जन्म जयंती महोत्सव पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अमृत महोत्सव के रूप में स्थानीय दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम नीमच द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम ने अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा चलित भोजनालय प्रसादम् के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर इन 300 से भी अधिक लोगों को भोजन वितरित किया।
श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम के अध्यक्ष अंकुश जैन और सचिव निखिल बज ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों पूर्व प्रदीप कुमार कासलीवाल द्वारा दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की स्थापना की गई थी। उनका उद्देश्य समाज के युवाओं को संगठित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना था। आज दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की भारत में 350 से ज्यादा शाखाएं संचालित हैं, जिनमें 30 हजार से अधिक दम्पत्ति सदस्य सक्रिय हैं। विदेशों में भी सोशल ग्रुप की शाखाएं कार्यरत है, उसी की परिणति है कि आज दिगंबर जैन समाज का युवा धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। ऐसे महानायक की जन्म जयंती के अवसर पर आज जिनागम ग्रुप द्वारा सेवा गतिविधि को संपन्न किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में नीमच नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन एवं रेडक्रास समिति के सत्येंद्र सिंह राठौड सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
इस गतिविधि में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम के अध्यक्ष अंकुश जैन सचिव निखिल बज सहित सचिन अग्रवाल, विवेक जैन, दिलीप विनायका, अजय कासलीवाल, शैलेन्द्र सेठी अभिषेक काला, विषाल विनायका जैन ब्रोकर, विषाल विनायका (फोटो कॉपी), अक्षय अजमेरा, रजत गोधा, अरूणा विनायका, निधि जैन, प्रियंका जैन सहित जिनागम ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE