BREAKING NEWS
KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<     KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2023, 12:44 pm
BIG NEWS : एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील और शासन का झील महोत्सव, अगर आप भी पहुँच रहे है वहां तो हो जाइये सावधान, रास्ते में..., जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर जिले में स्थित गांधी सागर बांध इसे बनाने में किसी भी मशीन का उपयोग नहीं किया गया था। इसका काम पारंपरिक औजारों से ही हुआ था। यही कारण है कि इसे एशिया की पहले मानव निर्मित बांध होने का गौरव प्राप्त है। जहां से विद्युत उत्पादन, मत्स्य पालन, नहरो से खेतो में सिंचाई परियोजना की उपलब्धि  प्राप्त है। 

गांधी सागर जलाशय से गुजरने वाले मार्ग की बात करें तो यह मार्ग एक जंक्शन के रूप में भी माना जाता है। नीमच से भोपाल, कोटा वाया गांधीसागर, जिससे रावतभाटा-कोटा मार्ग से जयपुर, दिल्ली, रामगंज मंडी, झालावाड, भवानीमंडी शामगढ रेलवे स्टेशन से जुडा हुआ है। यहीं से मत्स्य विभाग द्वारा मछली विक्रय करने के कई राज्य में चम्बल का नाम सुप्रख्यात है। 

इसी जलाशय के आसपास जंगल क्षेत्र भी है। इस क्षेत्र को शासन ने गांधीसागर अभ्यारण घोषित कर रखा है। अब गांधीसागर अभ्यारण जहां पर विलुप्त होने कि कगार पर है तो शासन द्वारा वन क्षेत्र में चीता बसाहट के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार प्रयासरत हैं। 

वहीं बात करें प्राकृतिक सौंदर्य कि तो यह क्षेत्र खुद अपने आप में सुन्दर और मनोहर दिखता है। गांधी सागर के चारों ओर फैली हरियाली यहां आने वाले व्यक्ति को प्रकृति के नजदीक ले जाती है। इतना ही नहीं वन्यक्षेत्र में औषधी व कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां भी हैं। ऊँचे ऊँचे पहाड़ और प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों के मन को मोह लेते है। 

पर्यटन स्थल के नाम से अपनी पहचान बना गांधी सागर अपनी दुर्दशा को देख रो रहा है। यहां की मुख्य सडक के हाल बहुत ही ख़राब है। मार्ग में हो रहे बड़े बड़े गड्डे गांधी सागर की पहचान पर काला दाग बन रहे है। 
 
गौरतलब है कि राज्य शासन एवं पर्यटन विभाग गांधीसागर को नए आयाम स्थापित करने के लिए बडे स्तर पर झील महोत्सव मनाने की तैयारी में मशगुल है। समाचार है कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सहित कई अन्य राज्य के पर्यटक गांधीसागर पहुंचेंगे। लेकिन यहां की मुख्य सडक की दुदर्शा गड्डे नुमा बदहाल स्थिति को लेकर क्या सैलानी यहां आना पसन्द करेगे ? यह भी बड़ा प्रश्न है।  

यहां लिखना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि मंदसौर-नीमच जिले का गांधीसागर बदहाल सड़क मार्ग को लेकर पर्यटन स्थल को लेकर अपनी पहचान बनाने में कैसे कामयाब होगा। ऐसे कई सवाल क्षेत्र वासियो के मन में है कि बदहाल सडक मार्ग राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं कैसे पूरा कर पाएंगे और सैलानियो को  अपनी ओर कैसे आकर्षित कर सकेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE