मनोहर थाना। ग्राम पंचायत बड़बद के गांव खरेड़िया में दबंगों ने हेड पंपों में पानी की निजी मोटरे डालकर गाँव का माहौल ख़राब कर रखा है जिसके कारण दूसरे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।
पीएचडी विभाग एवं ग्राम पंचायत की तरफ से जलदाय विभाग से 3 हेडपम्प सेंशन हुए थे। एक तो माता जी के मंदिर के पास, दूसरा कीडलिया भेरुजी के मंदिर पास और तीसरा लालबाई माताजी के पास जिससे श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों के लिए सुविधा हो सके और पूरा गाँव पानी के लिए मोहताज ना हो। लेकिन ग्राम खरेड़िया के कुछ दबंगों ने निजी मोटर डालकर कब्जा कर लिया। इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर ग्राम वासियों ने उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश चंदेलिया के पास एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिसमें उपखंड अधिकारी चंदेलिया ने 12 जनवरी 2023 को पीएचडी विभाग एवं विकास अधिकारी के नाम लेटर जारी किया था की हेडपम्प में से मोटर निकलवा कर मुलजिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाये। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की जिसको लेकर ग्राम वासियो को काफी दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है। ग्राम वासियों को शासन प्रशासन से उम्मीद लगाई है कि ग्रामीण अंचल को पानी की समस्या का समाधान करें व मामले मे तुरंत संज्ञान लेकर के मोटरे निकलवाने को लेकर कानूनी कार्रवाई करें।