जीरन। जीरन थाना अंतर्गत गांव फोफलिया में आज उस समय सनसनी फेल गई जब एक युवक की लाश मिली। मौके पर जीरन पुलिस डायल हंड्रेड।
जीरन थाना क्षेत्र के गांव फोफलिया में स्कूल के पीछे खेत में युवक की लाश मिली। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत सूचना जीरन थाने पर दी गई। जिसके बाद डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची। मृतक युवक फोफलिया का ही मथुरालाल ओढ़ बताया जा रहा है। युवक की मृत्यु कैसे हुई यह अभी फ़िलहाल पता नहीं है। पुलिस जाँच में जुटी है।