BREAKING NEWS
KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<     KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2023, 5:11 pm
KHABAR : चौरसिया समाज ने आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाई की मांग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। चौरसिया समाज ने अपनी भूमि पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के चंद लोगों द्वारा ताला तोड़कर अवैध अतिक्रमण करने के खिलाफ जिला कलेक्टर कार्यालय नीमच पर ज्ञापन सौंपा। आज चौरसिया समाज के लोग नारेबाजी करते हुए लामबंद होकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। 

समाज के लोगों ने कहा कि चौरसिया समाज को नगर पालिका द्वारा 1991 में शासकीय चिकित्सालय के सामने जो भूमि आवंटित की थी उसका शहर हित में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए समाज ने त्याग कर दिया। तहसीलदार अजय हिंगे को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि सेंट्रल स्कूल के पास ब्रह्मकुमारी आश्रम के पीछे नगर पालिका नीमच द्वारा उन्हें जो भूमि आवंटित की गई थी उस भूमि पर समाज ने प्रीकास्ट एवं गेट लगाकर श्री नागेश्वर धाम का बोर्ड भी लगा रखा था। उस बोर्ड पर पुताई करके विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने अपने नाम का बोर्ड लगा दिया है।साथ ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा उस पर चेतावनी भी लिखवा दी गई है। इस तरह से चौरसिया समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसके बारे में नगर पालिका एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायत भी की गई है। 

समाजजनों द्वारा ज्ञापन‌ में मांग की गई कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के अवैध अतिक्रमण को हटाकर समाज की भूमि वापस दिलाई जाए और अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए। ज्ञापन के साथ चौरसिया समाज ने नगरपालिका का भूमि आवंटन पत्र, लीज रेंट एवं प्रीमियम रसीद, अतिक्रमण बोर्ड के फोटो भी जिला कलेक्टर को उपलब्ध कराएं। 

ज्ञापन सौंपते समय मनोहर चौरसिया, निलेश चौरसिया, मनीष चौरसिया, अजय, मीना, अमन, नितिन, मोनिका, सुनीता, प्रीति एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE