BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत नीमच जिले में 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान के दिन और मतदान के एक दिन पहले.. <<     KHABAR :  दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल राठौड़ ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2004 के तहत कलेक्‍टर दिनेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : आवक में कमी की वजह से उछला काबुली चने का.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर दिनेश जैन ने लिया कमिशनिंग और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में मतदाता पर्ची वितरण का कार्य.. <<     KHABAR : मतदाताओं को जागरूक करने का अनोखा तरीका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 9:54 am
Horoscope Today : मेष, कर्क और धनु राशि वालों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है, पढ़े वॉइस ऑफ़ एमपी के साथ आज का राशिफल

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल-
 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, जिससे परिवार के सदस्यों में चल अनबन भी समाप्त होगी। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों को समय से पूरा करें। आपको समाज के हित में काम करने की सोचनी होगी। राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोग किसी समारोह में सम्मानित होंगे, जहां उन्हें कोई अच्छा अवसर भी मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है।

वृष दैनिक राशिफल-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कुछ खास खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे और उनके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे, लेकिन आप परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान सम्मान रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह मे यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज उस पर मुहर लग सकती है। ऑफिस में आपका अपने जूनियर से किसी बात को लेकर मूड खराब हो सकता है, लेकिन फिर भी आप परेशान नहीं होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल-

आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको कठिन कार्य को करने में हार नहीं माननी है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या हो, तो आपको उसे नजरंदाज नहीं करना है।

कर्क दैनिक राशिफल-
 
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने भाई बहनों के साथ चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा और आपकी साख चारों ओर फैलेगी। बिजनेस कर रहे लोग आज किसी बडी डील को फाइनल करें, तो उसमें अपनी आंखें व कान खुले रखें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप यदि किसी परिजन से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान को आप कुछ जिम्मेदारियां दे सकते हैं, जिन पर वह खरी उतरेंगी।

सिंह दैनिक राशिफल-

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ऑफिस में आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को ज्यादा उत्साहित होकर नहीं करना है, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको कुछ झगड़ालू व ईषालु मित्रों से सावधान रहना होगा, नहीं तो आपके बनते हुए कामो में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल-

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कारोबार में आप सोच समझकर आगे बढ़े और किसी से बिना सोचे समझे कोई काम ना करें। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल-
 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। धार्मिक कार्य में आप पूरी आस्था दिखाएंगे, जिससे परिवार के सदस्यों को भी प्रशंसा होगी और भाई बहनों से आपको पूरी मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहने वाला है। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात आपके लिए समस्या लेकर आ सकती हैं। आपने अपने डेली रूटीन में यदि कुछ बदलाव किया, तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आप दूसरों की मदद करने में भी पुरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल-

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज किसी नए काम को करने का मौका मिलेगा। आपको कोई सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमी को दूर करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। घर परिवार में आप लोगों के बीच चल रही अनबन को बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे, लेकिन यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल-

आज का दिन रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि जाग सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे आप अपने कामों को करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपके वापस मिलने की संभावना है, लेकिन आपको आस पड़ोस में होने वाले वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा।

मकर दैनिक राशिफल-

मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक लेकर आने वाला है। सरकारी नौकरी में प्रमोशन मिलने से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कोई भी निर्णय परिवार के सदस्यों की सहमति से ले, नहीं तो वह गलत हो सकता है। ऑफिस में  यदि आपने अपने मन की बातों को किसी से शेयर किया, तो बाद में आपको वह फायदा उठा सकता है। विद्यार्थियों यदि विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई मौका मिल सकता है। आप किसी काम को करने में पूरी उत्सुकता दिखाएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल-

आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग आज व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। टेक्निकल क्षेत्रों से जुड़े लोगों को कोई अच्छा काम मिल सकता है। आप दांपत्य जीवन में चल रही अनबन से मुक्ति मिलेगी और खुशियां बढ़ेगी। आपको अपने परिवार में सदस्यों के साथ भी कुछ समय बिताने के लिए समय निकालना होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं और आप अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो यह आपके लिए कोई पेट संबंधित समस्या लेकर आ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल-

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आपको उसे आगे फॉरवर्ड नहीं करना है। यदि आप  किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE