BREAKING NEWS
KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<     KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 12:32 pm
BIG NEWS : अजय उर्फ राहुल और जनवरी की 29 को शादी, जैसे ही निकला घर से पत्रिका बाँटने तो रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, हादसा होते ही दौड़ी एम्बुलेंस, सूचना मिलते ही परिवार में छाया मातम, पढ़े खबर     

Share On:-

रतलाम। झाबुआ-रतलाम रोड पर तीतरी गांव में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 युवक घायल हो गए । हादसे में मृतक अजय उर्फ राहुल बसूरया की 29 जनवरी को शादी होने वाली थी। वह पत्रिका बांटने के लिए रतलाम आ रहा था। वहीं, दूसरा मृतक अभिषेक गरवाल अपने चचेरे भाई भोला के साथ कपड़े सिलवा कर वापस अपने गांव लौट रहा था। एक अन्य युवक किशोर डामोर भी इनके साथ बाइक पर सवार था। तीतरी गांव स्थित वाइन फैक्ट्री के सामने दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें अजय और अभिषेक की मौत हो गई। और 2 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मोटरसाइकिल आमने-सामने की भिड़ंत कि यह घटना बीती रात करीब 8 बजे की है। जहां मोटरसाइकिल पर सवार अजय उर्फ राहुल पिता दिनेश वसुनिया निवासी तीतरी अपनी शादी की पत्रिका देने के लिए रतलाम जा रहा था। अजय की 29 जनवरी को धाबड़िया पाड़ा बारात जाने वाली थी। वहीं, रतलाम की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे अभिषेक गरवाल और भोला गरवाल कपड़े सिलवा कर अपने गांव कलमोड़ लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव का एक और युवक किशोर मिला जिसे उन्होंने लिफ्ट दे दी। करमदी और तीतरी गांव के बीच दोनों तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो युवकों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक आ जाए और अभिषेक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में बुधवार को किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE