BREAKING NEWS
KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<     KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 1:30 pm
BIG NEWS : खालसा स्टेडियम में निःशुल्क 50 हजार कंबल बांटे जाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, व्यवस्था के अभाव में मची भगदड़, कई बुजुर्गों हुए घायल, पढ़े आशीष तिवारी की खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के खालसा स्टेडियम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए निशुल्क 50,000 वितरण कंबल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। लेकिन व्यवस्था बनाने वालों ने ही व्यवस्था को पूर्णता भंग किया। भीड़ में कंबलो को फेंका गया, जिससे भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। इस भगदड़ में कई बुजुर्ग और महिलाएं नीचे गिर पड़ी। वहीं व्यवस्था देख रहे लोगों ने ही महिलाओं और पुरुषों को धक्के देकर गिराया। देखा जाए तो इस प्रोग्राम में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था की ही नहीं थी। जब पुलिस और पब्लिक द्वारा आयोजकों के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई तब जाकर आयोजकों ने स्टेज से अनाउंसमेंट किया कि कंबल फेंकना बंद करो। फिर भी आईपीएस कॉलेज के कई स्टूडेंट मस्ती मजाक में कंबल फेंकते रहे और लोगों को धक्का देते दिखाई दिए। कई लोग तो इस लूटमार में 10-10 कंबल ले गए और इस धक्का-मुक्की में कई बुजुर्ग महिला पुरुष घायल भी हुए। कई फरियादी स्टेज के पास अपनी गुहार लिए खड़े थे, जिनके बच्चे या परिजन इस धक्का-मुक्की में गुम हुए थे। उनकी फरियाद भी नहीं सुनी गई। देखा जाए तो बिना व्यवस्था के किए गए प्रोग्राम में खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE