नीमच। विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के नीमच इकाई द्वारा आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर तहसीलदार विवेक गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन में 8 जनवरी 2023 को असम के करीमगंज जिले के लो वीरपुरा में बजरंग दल के एक 16 वर्षीय कार्यकर्ता शंभू तेरी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि पिछले 2 वर्ष में बजरंग दल के नौ कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है और 32 कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं जो चिंता पैदा करने वाली बात है। देश एक विकट परिस्थिति से गुजर रहा है। जिससे देश में घृणा और आतंक का वातावरण पैदा हो रहा है और हिंदू समाज को आतंकित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद में ज्ञापन में मांग की है कि घृणा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए। इन हमलों में सम्मिलित अव्यस्कों और वयस्कों को समान माना जाए। घृणा का वातावरण बनाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।