BREAKING NEWS
KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<     KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 6:02 pm
KHABAR : पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा का स्मृति दिवस विश्‍व स्तर पर मनाया गया, नीमच में ब्रह्माबाबा स्मृति कार्यक्रम में 500 से अधिक लोग हुए सम्मिलित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 18 जनवरी का दिन अन्तर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान के संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा के स्मृति दिवस के रूप में हर वर्ष सारे विश्‍व में फैले संस्थान के हजारों केन्द्रों द्वारा मनाया जाता है। इसी श्रंखला में संस्थान के नीमच सबझोन एरिया के नीमच, नीमच सिटी, बघाना, मनासा, रामपुरा, जावद, जीरन, मल्हारगढ़, पिपलिया मण्डी व नारायणगढ़ सेवा केन्द्रों के साथ ही अनेक ग्रामीण केन्द्रों पर भी ब्रह्मा बाबा का 54 वां स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत ब्रह्ममुहुर्त अमृतवेला 3.30 बजे से ही सामुहिक राजयोग ध्यान तपस्या से हुई। 

प्रात: 6 से 11 बजे तक लगातार चले कार्यक्रम में राजयोग मेडिटेशन, ईश्‍वरीय महावाक्यों की मुरली क्लास, प्रात: कालीन भोग के पश्‍चात उपस्थित 500 से अधिक ब्रह्मावत्सों को विशेष गाजर का दूध तथा चार प्रकार के फल वितरित किये गए। तत्‌पश्‍चात पुन: सामुहिक राजयोग तपस्या, विडियो प्रदर्शन तथा ब्रह्माबाबा के चरित्र दर्शन पर संस्थान के एरिया डायरेक्टर बीके सुरेन्द्र भाई ने अपने अनुभव युक्त संस्मरण सुनाऐ। 

राजयोगिनी बीके सविता दीदी ने ब्रह्माबाबा की विशेषताऐं तथा ईश्‍वरीय महावाक्यों की मुरली का वाचन किया। बीके श्रुति दीदी व सविता दीदी ने ध्यानस्थ होकर परमात्मा को महाभोग स्वीकार करवाया तथा अंत में उपस्थित सभी सैंकड़ों राजयोगी अनुयाईयों को महाभोग प्रसादी वितरित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE