BREAKING NEWS
KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<     KHABAR : पोलाय खुर्द से सुंदरगढ़ महाकाल मंदिर तक 20.. <<     पिपोरा गांव में दर्दनाक घटना: जहरीला पदार्थ.. <<     KHABAR : बामनिया पहुंची संत रविदास महाराज की कलश.. <<     देवास सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कड़े.. <<     कसरावद में जय महाकाल कावड़ यात्रा का भव्य.. <<     “दतिया में रविवार को बनेगा पार्थिव शिवलिंग,.. <<     नेवरी में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के.. <<     KHABAR : बीजेपी को लगा झटका, 25 कार्यकर्ता कांग्रेस.. <<     KHABAR : लोधी समाज में युवा नेतृत्व को जिम्मेदारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2023, 6:10 pm
KHABAR : स्वर्गीय यशवंत घोड़ावत की नवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पत्रकार संघ का महासम्मेलन 20 जनवरी को पारा में, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर  

Share On:-

झाबुआ। जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय यशवंत घोड़ावत की नवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पत्रकार संघ झाबुआ की इकाई पत्रकार संघ पारा द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं पत्रकारों के महासम्मेलन का आयोजन पारा में 20 जनवरी को किया जाएगा। 

जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, आयोजन समिति के डॉ अनिल श्रीवास्तव, शैलेंद्र राठौर ने बताया कि आयोजन में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शर्मा, एयूजे महिला प्रकोष्ठ की संयोजक आभा निगम, साहित्यकार घनश्यामसिंह भाटी, झाबुआ जिला कलेक्टर रजनीसिंह, झाबुआ पुलिस अधीक्षक अगम जैन व सहायक आयुक्त गणेश भाबर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

जिला पत्रकार संघ के महासचिव अक्षय भट्ट व संरक्षक मनोज चतुर्वेदी, हरिशंकर पंवार, ठाकुर निर्भयसिंह, संजय भटेवरा ने बताया कि आयोजन में स्वर्गीय घोड़ावत को श्रद्धांजलि देने के साथ वर्तमान दौर की पत्रकारिता की दिशा पर विमर्श होगा, इसके साथ ही सर्वकालिक संघर्षशील पत्रकारिता सम्मान जो मरणोपरांत आजीवन पत्रकारिता करने वाले पत्रकार के परिजनों को दिया जाएगा। इसके साथ ही आजीवन प्रखर पर पत्रकारिता व उदयमान पत्रकारिता पुरस्कार भी होगा, क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ कोविड-19 के दौर में पत्रकारिता करते हुए दिवंगत हुए साथियों का स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम 20 जनवरी शुक्रवार को प्रात 10.30 बजे से शासकीय बालक विद्यालय राजगढ़ रोड पारा में आयोजित होगा।            

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE