BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2023, 8:36 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा हाइवे और कार सवार तीन युवक, जैसे ही दिखी पुलिस की नाकाबंदी तो चालक ने लगाया टॉप गैर, जब पुलिस ने पीछा कर वाहन की ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए स्कीम बनाकर ऐसा क्या ले जा रहे थे मंदसौर निवासी आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व सदर निम्बाहेडा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाई करते हुए शुक्रवार को 6 किलोग्राम अवैध अफीम सहित कार को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार तीनो आरोपी मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु निर्देश दिए जाने पर डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक मय टीम व पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा से नारू लाल उपनिरीक्षक व पुलिस जाप्ता द्वारा सदर निम्बाहेड़ा थाना अंतर्गत अहीरपूरा सरहद हाईवे पर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से आती हुई एक संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसमें चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने कार को हाथ का इशारा देकर रोकने का प्रयास किया, किंतु पुलिस को देख कर वाहन चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा, जिसे पुलिस जाप्ते ने घेरा देकर के पकड़ा | पुलिस ने उक्त वाहन चालक व साथियों से भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। कार में कोई अवैधानिक वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार कार की तलाशी ली तो कार के एयर कंडीशनर डेस्क बोर्ड में स्कीम बनाकर छुपायी हुई अफीम मिली। पुलिस टीम ने वाहन चालक व उसके साथियों से उक्त अफीम को अपने कब्जे में रख परिवहन करने हेतु अनुज्ञा पत्र/लाइसेंस के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया। पुलिस ने नियमानुसार अफीम का वजन किया तो कुल वजन 6 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने अवैध अफीम व कार को जब्त कर कार चालक मध्यप्रदेश के करौली थाना वाईडी नगर मंदसौर निवासी 25 वर्षीय राजेन्द्रसिंह पुत्र भंवरसिंह व उसके साथी करौली थाना वाईडी नगर मंदसौर निवासी 36 वर्षीय ईश्वरसंह पुत्र शम्भुसिंह एवं गुडबेली थाना वाईडी नगर मंदसौर निवासी 36 वर्षीय गुलाबसिंह पुत्र सुलतानसिंह को गिरफ्तार किया गया हैं।
पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह पुनि, नारु लाल उनि थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा, सुन्दर पाल सउनि, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रकाश, अजय, दिनेश, सरजीत, सुनिल, रवि, महावीर व चालक कानिस्टेबल विक्रम का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE