BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2023, 12:52 pm
BIG NEWS : चित्तौड़ का युवक और 32 साल की आशा, पहले की इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर मिलने बुलाया फ्लैट पर, जैसे ही मिला मौका तो दिया इस काली करतूत को अंजाम, जब सामने आया वीडिओ तो..., जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर चित्तौडगढ निवासी एक युवक को हनी ट्रेप कर 15 लाख रूपये मांगे जाने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अजमेर निवासी एक युवती व एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवती युवक को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख रूपये की मांग कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शहर चित्तौड़गढ़ निवासी एक युवक को एक युवती द्वारा इन्स्टाग्राम पर मैसेज भेज कर बातो ही बातो में उलझा कर दोस्ती की तथा स्वयं को मुसीबत में फंसा बताकर युवक से 21 जनवरी को 5 हजार रूपये पेटीएम के द्वारा ले लिए। उसके बाद निरंतर मैसेज करती रही। युवक के किसी काम से अजमेर जाने पर उसकी मुलाकात आशा माली नामक लडकी से 28 जनवरी को पहली बार हुई। जहां वह उसे उसके फ्लेट पर उसके माता-पिता व परिवार से मिलाने लेकर गई। जहां उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला कर उसे बेहोश कर दिया। उसने उसके साथ क्या किया उसे पता नही। लगभग तीन घन्टे बाद उसे होश आया तो वह उसे अस्पताल ले जाने की बात कहने लगी, लेकिन वह वहां से चितौडगढ के लिये निकल गया। महिला 29 जनवरी को सुबह से फोन कर मिलने का बार-बार कह रही थी। फिर अचानक दोपहर 4 बजे पर वह चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री चौराहे पर आकर अर्जेन्ट मिलने के लिये बुलाया। युवक कलेक्ट्री चौराहा पहुंचा जहां उसके साथ एक आदमी ओर था, जिसका नाम पप्पु बंजारा था। जिसने कलेक्ट्री चौराहे पर ही पन्द्रह लाख रूपये की अवैध वसुली के लिये कह कर दुष्कर्म के झुठे मुकदमे में फंसाने व रुपये नहीं देने पर मरने मारने की धमकी दी। उस युवती ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे युवक बेहोश हो गया व उसके साथ कुछ गलत कर बता उसके फोटू खींच अपने पास रख लिये। ब्लेकमेलिंग के जरीये अवैध वसुली करने हेतु झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के मामले में पुलिस थाना कोतवाली चित्तौडगढ पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए थानाधिकारी थाना कोतवाली चित्तौडगढ के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी 67, हरिभाउ उपाध्यय नगर मित्तल हॉस्पीटल अजमेर थाना क्रिष्चियन गंज अजमेर हाल लोहागंज जनाना हॉस्पीटल के पास अजमेर निवासी 32 वर्षीय आशा माली पुत्री स्व बाबुलाल माली तुन्दवाल व उसके सहयोगी 402, बागरिया बस्ती आजाद नगर थाना क्रिश्चयनगन्ज जिला अजमेर निवासी भगतसिंह उर्फ पप्पु पुत्र मंगल सिंह बन्जारा को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का अनुसंधान एएसआई सुनील कुमार द्वारा किया जा रहा है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE