BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 1:58 pm
BIG NEWS : जिले का सात पालिया और इसुजु गाड़ी, जैसे ही देखी पुलिस की नाकाबंदी तो ड्राईवर ने लगाया रिवर्स गैर, फिर जब खाकी ने किया पीछा तो वाहन छोड़ भागे बदमाश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े खबर     

Share On:-

देवगढ़। जिले में अवैध रूप से मादक पदार्थों के परिवहन की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दिवेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात क्विंटल 45 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। 

राजसमंद एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि दिवेर थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने सात पालिया के वहां नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान सोमवार देर रात एक इसुजु गाड़ी तेज गति से आई। वाहन चालक ने नाकाबंदी देखी तो तुरंत गाड़ी वापस घुमाया और हाईवे की ओर भाग निकला। इस पर पुलिस टीम ने जाब्ते की गाड़ी से उसका पीछा किया। गाड़ी के आगे के दोनों टायर पंक्चर कर देने के बाद भी चालक गाड़ी भगाता रहा। थोड़ा आगे हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा था, जिससे गाड़ी फंस गई। इस पर चालक व उसके साथ गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग निकले। जाब्ते ने आरोपियों की तलाश की लेकिन वे जंगल व अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। जाब्ते ने गाड़ी की तलाश ली तो उसमें 30 कट्टों में अवैध अफीम डोडाचूरा भरा मिला। पुलिस ने इसका वजन कराया तो यह सात क्विंटल 45 किलो 600 ग्राम निकला। पुलिस ने डोडाचूरा, गाड़ी को जब्त किर लिया। गाड़ी में की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तलाशी के दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक फर्जी नंबर प्लेट भी मिली। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

पुलिस की कार्रवाई दल में थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत सहित सहायक उप निरीक्षक बालूराम, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र, कॉन्स्टेबल कुलदीप, भावेश, मुकेश नरेंद्र और चालक रामनाथ शामिल रहे। थानाधिकारी व कांस्टेबल भावेश एवं कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE