BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2023, 7:47 pm
BIG NEWS : जिले की जावद पुलिस और ये बड़ी वारदात, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब दी ठिकानों पर दबिश तो खाकी के हत्थे चढ़े आरोपी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश, एसडीओपी जावद रामतिलक मालवीय के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी जावद नरेन्द्र सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सम्पति संबंधित अपराधो के संबंध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जावद ने चोर गिरोह को पकड़ कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जावद पुलिस द्वारा अपराध क्र 43/23 धारा 379 भादवि, अपराध क्र 44/23 धारा 379 भादवि, के अनुसंधान के दौरान मुखबिर सुचना पर कार्यवाई करते हुए आरोपी शांतिलाल पिता श्यामलाल तैली उम्र 19 साल निवासी अठाना, सुनिल पिता केशरसिंह बावरी उम्र 21 साल निवासी सरवानिया मसानी, कन्हैयालाल पिता मोहनलाल तैली उम्र 25 साल निवासी मेवासा थाना निम्बाहेडा सदर, मनीष पिता कैलाश साल्वी उम्र 21 साल निवासी खोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करते अरोपियों ने दिनांक 17 जनवरी 23 को ग्राम भोलियावास थाना नीमच सिटी से मोटर सायकिल, 26 जनवरी 23 को मेंढकी बॉसपास रोड बावल से मोटर सायकिल एवं दिनांक 28 जनवरी 23 को ग्राम हनुमंतिया से विद्युत केबल चोरी करना कबुल किया। उक्त आरोपियो द्वारा अपराध में प्रयुक्त दो मोटर साईकिले एवं चोरी गया उक्त मश्रुका आरोपियो की निशादेही से किमती 1,22,450 रुपये बरामद किया गया।
आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहाँ न्यायालय द्वारा आरोपियो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर के कुशल नेतृत्व में उनि एनएस चंद्रावत, सउनि धारासिंह सोलंकी, गोपालसिंह जादौन, पन्नालाल चौहान, सउनिवीरेन्द्र सिंह बिसेन प्रआर सौरभ सिंह सेंगर, प्रआर लक्ष्मीनारायण शर्मा, आर विक्रमसिंह, कमल कुमार, रामनारायण, रविंद्र पाटीदार, संतोष डामोर, मआर मोनिका पंवार,टीम का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE