BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2023, 5:09 pm
BIG NEWS : थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त और तेज रफ्तार ब्रेजा कार, जैसे ही अधिकारियों को हुआ शक तो पीछा कर रोका वाहन, जब ली तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिये 8 कट्टों में ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहे थे आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक विटारा ब्रेजा कार से 8 कट्टों में भरा 1 क्विंटल 57 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं उक्त तस्करी में शामिल दो अन्य आरोपियों को नामजद भी किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी शम्भूपुरा नेतराम उनि. द्वारा पुलिस जाब्ता के साथ थाना क्षेत्र में की जा रही गश्त के दौरान घटियावली गांव की तरफ गिलुण्ड रोड़ से एक विटारा ब्रेजा कार आई, जो गश्त करती सरकारी जीप से तेज गति से आगे निकली। उक्त कार चालक की गतिविधि संदिग्ध प्रतित होने से सरकारी जीप से पिछा किया गया तो उक्त विटारा ब्रेजा कार के चालक के द्वारा उक्त कार को ओर तेज गति से भगाई। उक्त वाहन घटियावली गांव के बाहर निकलते ही अनियंत्रित होकर सामने के वाहनो को बचाने के चक्कर में एक पहिया नाली में फंस जाने से ब्रेजा कार रूक गई। ब्रेजा कार का चालक व उसका साथी उतर कर भागने लगा, जिस पर पुलिस ने तत्परता से उक्त दौनो व्यक्तियो को पकड़ कर ब्रेजा कार में भरे सामान के संबंध में पुछा तो कोई जवाब नही दिया। उक्त ब्रेजा कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त कार के अंदर काले व सफेद रंग के कपड़े व प्लास्टिक के 8 कट्टे/बोरे भरे हुए थे। जिनका कुल वजन 1 क्विंटल 57 किलोग्राम अवैध अफिम डोडा होना पाया जाने से उक्त अवैध डोडा चुरा व ब्रेजा कार को जब्त कर जोधपुर के आगोलाई थाना बालेसर निवासी 19 वर्षीय दलपत राम उर्फ दल्ला पुत्र सुरजाराम जाट व उसके साथी लोरडी थाना झंवर जिला जोधपुर निवासी 21 वर्षीय कुलदीप पुत्र गोपाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। वहीं ब्रेजा कार देकर भेजने वाले व अवैध अफिम डोडा चुरा भराने वाले आरोपी को भी नामजद किया गया है। थाना शम्भूपुरा पर प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम-
थानाधिकारी नेतराम उ.नि., हैडकानी डालचंद, मेघराज, कानि रामेश्वर लाल, नानू लाल व देवकिशन।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE