BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2023, 10:57 am
BIG NEWS : कुख्यात धोखेबाजों से सावधान रहे जनता, फर्जी महिला को खडी कर जमीन का एग्रीमेंट करने वाले बाप-बेटों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, नीमच जिले के पिपलोन निवासी धोखेबाज परिवार के सदस्यों ने उगली पूरी कहानी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच/छोटीसादडी। फर्जी महिला को खडा कर जमीन का एग्रीमेंट कर 35 लाख रूपए की धोखाधडी करने वाले नीमच सिटी थाना क्षेत्र के पिपलोन निवासी बाप-बेटो के खिलाफ छोटीसादडी पुलिस ने शिकंजा कसा है। पहले से फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में कनावटी जेल में बंद कालू उर्फ शैलेंद्र पिता पप्पूदास बैरागी को प्रोडक्शन वारंट के जरिए छोटीसादडी पुलिस ने रिमांड पर लिया तो उसने फर्जीवाडे की कहानी उगल दी। आरोपी शैलेंद्र बैरागी के पिता पप्पूदास बैरागी और उसका भाई सुरज बैरागी को भी आरोपी बनाया। ये भी फर्जी एग्रीमेंट कर 35 लाख की धोखाधडी के मामले में लिप्त रहे है और पैसों का उपयोग किया। पुलिस ने इन जालसाज बाप-बेटो से फर्जी एग्रीमेंट कर टोकन के रूप में लिए गए 35 लाख की रिकवरी भी की है। 

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के पिपलोन निवासी पप्पू उर्फ नरेंद्रदास बैरागी और इसके बेटे लंबे समय से लोगों के साथ धोखाधडी को अंजाम देते आए है। किसी के साथ अफीम पटटे दिलाने के नाम पर लाखों की वसूली तो किसी से जमीन का सौदा किए जाने के नाम पर। पहली बार पप्पूदास बैरागी और उसके दोनों बेटे कालू उर्फ शैलेंद्र और सूरज बैरागी के खिलाफ शिकंजा कसा गया है। इंदिरा नगर निवासी मुकेश प्रकाश के साथ फर्जी रजिस्ट्री कर 60 लाख रूपए की धोखाधडी के मामले में शैलेंद्र बैरागी तो आरोपी था, छोटीसादडी पुलिस द्वारा पूछताछ में उसके पिता पप्पूदास और भाई सूरज बैरागी भी इस तरह के फर्जीवाडे में शामिल रहे है। 

छोटीसादडी थाने में पदस्थ जांच अधिकारी हरिराम ने बताया कि अगस्त 2022 में चरलिया ब्राहृमण गांव में गोदावरी नामक महिला के आधार कार्ड पर आरोपी शैलेंद्र ने एक अन्य महिला का फोटो लगाकर फर्जी महिला को सामने खडा कर 35 लाख रूपए एक जमीन के सौदे में एग्रीमेंट कर हडप लिए थे। बाद में पता चला कि गोदावरी नामक महिला ने जमीन बेची ही नहीं। पूछताछ में आरोपी कालू उर्फ शैलेंद्र बैरागी ने बताया कि नीमच की धापूबाई को खडा कर फर्जी एग्रीमेंट तैयार किया था। पुलिस ने धापूबाई और उसके बेटे बालूराम को आरोपी बनाया है। ऐसे लोगों से सावधान की जरूरत है। जमीन संबंधित मामलों में पूरी तहकीकात के बाद ही क्रय-विक्रय के संबंध में लेनदेन करें। छोटीसादडी थाने में 35 लाख की धोखाधडी के मामले में पप्पूदास बैरागी, उसके बेटे सूरज बैरागी और एक अन्य बालूराम की जमानत हुई है, ऐसे में जनता को सावधान रहें, कहीं पर भी इस तरह की घटना हो तो पुलिस को शिकायत दर्ज करवाएं।

नीमच में कुख्यात धोखेबाजों कई कारनामें, फर्जी एग्रीमेंट, रजिस्ट्री कर करोडों ऐंठने वाली गैंग सक्रिय, मुख्य सरगना बंशी बंजारा सावनकुंड-

नीमच जिले और राजस्थान में फर्जी एग्रीमेंट और फर्जी रजिस्ट्री कर करोडों रूपए ऐंठने वाली गैंग काफी समय से सक्रिय है। इस गैंग का सरगना बंशी पिता सददा बंजारा निवासी सावनकुंड है। जैसे ही इस गैंग का खुलासा हुआ तो इसके सदस्य भूमिगत हो गए है। बताया जा रहा है कि राजस्थान और मंदसौर, नीमच जिले में कई धोखाधडी को अंजाम बंशी बंजारा और उसके साथी दे चुके है। दूसरे की जमीन को अपना बताकर फर्जी व्यक्ति खडा कर एग्रीमेंट और रजिस्ट्री कर ये गायब हो जाते है। संबंधित जमीन मालिक के आधारकार्ड को निकलाकर ये फर्जी व्यक्ति का फोटो लगाकर बडी कलाकारी से धोखाधडी को अंजाम देते है। ऐसे में इस गैंग के सदस्यों से सावधान रहने की जरूरत है। नीमच सिटी में फर्जी व्यक्ति खडा कर 60 लाख रूपए ऐंठने के मामले में कालू उर्फ शैलेंद्र बैरागी गिरफ्तार हो चुका है, वहीं मुख्य सरगना बंशी बंजारा सावनकुंड फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। केसरपुरा निवासी बुुजुर्ग महिला के साथ पप्पू गैंग ने धोखाधडी एवं कुकर्म किया है, जो पुलिस की जांच में है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE