मनासा। जिले में मारुति ईको चार पहिया वाहन से साइलेंसर की चोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनासा में बीते 10 दिनों में 3 साइलेंसर के चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं बीती रविवार की रात मनासा के अंबेडकर कालोनी में साइलेंसर चोर गिरोह ने घर के सामने खड़ी दो मारुति ईको कार से साइलेंसर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। राहुल पिता मदन गवारिया व सुनील पिता श्यामलाल के ईको कार का साइलेंसर चुरा ले गए। जिन्होंने मनासा थाने पर आवेदन दिया है। वहीं मामले में मारुति शोरूम वालो ने इको कार के साइलेंसर की कीमत 85 हजार रु बताई जिसमे प्लेटिनम धातु लगे के होने से अज्ञात चोर साइलेंसर की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।