BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2023, 12:18 pm
BIG NEWS : नेशनल हाइवे 52 और मंदसौर पासिंग स्कॉर्पियो, जब नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने ली वाहन की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे भानपुरा के ये आरोपी, पढ़े खबर

Share On:-

कोटा। जिले की कनवास पुलिस ने चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों आरोपियों को 9 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।पूछताछ में आरोपियों ने एमपी के भानपुरा से अफीम लाना कबूला, जिसे बीकानेर सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपियों से 10 किलो 576 ग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी बाजार कीमत करीब 10 लाख रूपए बताई गई है। आरोपी पहले भी तस्करी के आरोपी में पकड़े जा चुके।

कनवास थाना एसएचओ मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसी के तहत नेशनल हाइवे 52 कनवास तिराहा, दरा स्टेशन पर नाकाबंदी के दौरान टीम ने एमपी नम्बर की एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया। तलाशी में गाड़ी की सीट के नीचे एक डिब्बे मिला। जिसमें अवैध अफीम रखी हुई थी। इस पर कार सवार भेरूलाल मीणा (27), रघुनंदन (21), मनोज (25) निवासी परोनिया थाना भानपुरा, मुकेश (39) निवासी दुधाखेड़ी, थाना भानपुरा जिला मंदसौर को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। इनसे खरीद फरोख्त के बारें में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच मंडाना थाना एसएचओ कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE