BREAKING NEWS
KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2023, 4:55 pm
BIG NEWS : जिले के मनासा का सन्नी दुर्गज और नाबालिग बालिका, जब युवक ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आए एसपी, फिर जैसे ही पुलिस ने इंदौर में दी दबिश तो हत्थे चढ़ा ईनामी बदमाश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर  

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में नाबालिग बालक/बालिकाओं के बरामदगी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उत्क्रष्ट सामंजस्य एवं व्यवसायिक दक्षता का प्रयोग कर 2021 से घर से अपर्हत नाबालिग बालिका को इंदौर शहर से सुरक्षित दस्तयाब कर साथ ही अपहरणकर्ता आरोपी को किया गिरफ्तार।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13 दिसम्बर 2021 को मनासा से नाबालिग बालिका आशा (परिवर्ती नाम) बिना बताये कहीं चली गयी थी। रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध क्रं 529/2021 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका आशा (परिवर्तीत नाम) को दस्तायाबी के अथक प्रयाक करने के उपरांत भी दस्तयाब नही होने से अपर्हता नाबालिग बालिका की दस्याबी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा अपर्हता व संदैही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये राशी की ईनामी उदघोषणा भी की गयी थी।

नाबालिग बालिका आशा (परिवर्तीत नाम) को दस्तायाबी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में दिनांक 07 फरवरी 2023 को सउनि दिवान सिंह, प्रआर आरक्षक दलपतसिंह, आर नरेन्द्र जोशी, मआर सोमप्रभा, आर चालक राघवेन्द्र दांगी को तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर टीम को रवाना किया गया। जिनके द्वारा इंदौर शहर के थाना चंदन नगर क्षैत्र में गडरीया मोहल्ला से ईनामी आरोपी सन्नी पिता विनोद दुर्गज निवासी मनासा के चंगुल से अपर्हता नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया है तथा आरोपी सन्नी दुर्गज उम्र 23 साल निवासी रामनगर मनासा को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाई में सउनि दिवानसिंह, प्रआर दलपतसिंह, प्रआर प्रदीप शिंदे, प्रआर अभिशेख सिंह पंवार थाना चंदननगर इंदौर, आर नरेन्द्र जोशी, मआर सोमप्रभा शर्मा, आर चालक राघवेंन्द्र दांगी का सराहनीय योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE