BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 4:28 pm
BIG NEWS : काली अँधेरी रात और वैलेंटाइन वीक का चॉकलेट डे, जब सामने आया पत्नी के इस काले कारनामे का सच तो पति ने उठाया ये खौफनाक कदम, फिर जब पहुंचा थाने तो कहानी सुनकर उड़ गए सबके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वैलेंटाइन वीक पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। 5 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की। दोनों की लव स्टोरी एक नजर से शुरू हुई, लेकिन चॉकलेट डे पर इसका दुखद अंत हुआ। जिस लड़की से शादी के लिए आरोपी परिवार तक से झगड़ गया, उसे गुरुवार देर रात लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।

आरोपी को शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है। हत्या करने के बाद आरोपी करीब दो घंटे तक पत्नी के शव के पास बैठकर रोता रहा। शुक्रवार सुबह थाने पहुंचकर पुलिस से बोला- बेवफा थी मार दिया, जाओ, उठा लाओ लाश...। पुलिस वालों ने पहले आरोपी को शराबी समझा, फिर पूछा कौन बेवफा थी, किसको मार दिया? तब आरोपी ने पूरी बात बताई। घटना बहोड़ापुर रक्कस पहाड़ी की है।

रक्कस पहाड़ी निवासी आरोपी अवधेश स्वर्णकार पेशे से ऑटो ड्राइवर है। शुक्रवार सुबह 5 बजे वह थाने पहुंचा और उसने कुबूल किया कि वह अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर आया है। यह सुनते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने सबसे पहले अवधेश को हिरासत में लिया, फिर मौके पर पहुंचकर जांच की। कमरे में खाट के नीचे जमीन पर महिला का शव पड़ा हुआ था।

आसपास सामान बिखरा पड़ा था। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ होगा। महिला ने बचने के लिए संघर्ष भी किया होगा। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के लिए फॉरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलवाया।

हत्या कर थाने पहुंचे अवधेश ने पुलिस को बताया कि अभी कुछ समय पहले सोनम एक शादी में शामिल होने के लिए झांसी (यूपी) गई थी। वहां उसकी किसी लड़के से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद उनके अवैध संबंध बन गए थे। यह मुझे पता लगा तो मैंने कई बार उससे पूछा, लेकिन वो कोई जवाब नहीं देती थी। इस पर झगड़ा होता था। गुरुवार रात को मैं शराब पीकर घर आया था। रात को फिर इसी बात पर बहस हुई। जब मैंने बार-बार पूछा तो सोनम अवैध संबंध होने की बात कबूल कर मुझसे झगड़ा करने लगी। इस पर मुझसे रहा नहीं गया और पहले गला दबाया, फिर पास ही पड़े डंडे से पीट-पीटकर उसे मार दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE