BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 5:59 pm
BIG NEWS : जिले की मनासा पुलिस और कोम्बिंग गश्त, जैसे ही टीम ने दी इस गांव में दबिश तो आक्रोशित हो उठे ग्रामीण, फिर जब किया हमला तो एक्शन में आई खाकी, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में अपराधी तत्वों पर प्रभावी कार्यवाई तथा फरार आरोपीयों की गिरफ़्तारी हेतु कोम्बिंग गश्त का आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में कोम्बिंग गश्त करने तथा स्थाई/फरारी व गिरफ्तारी वारंटो की अधिक से अधिक तामिली हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी व पुलिस टीम द्वारा विभिन्न न्यायालयों द्वारा जारी स्थाई/फरारी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु दिनांक 09 फरवरी 2023 व 10 फरवरी 2023 की दरम्यानी रात्री को कोम्बिग गश्त लगाई गई।  

कोम्बिंग गश्त के दौरान विभिन्न न्यायालयो से विभिन्न धाराओं जैसे एससी/एसटी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, घर में घुसकर मारपीट करना, जान से मारने की धमकी, एक्सीडेंट से मृत्यु, जमीनों पर कब्जा करने, बलवा आदि में जारी गिरफ्तारी, स्थाई व फरारी वारंटियो सुभाष पिता अमरसिह बंजारा, दाखी बाई पति लाउ बंजारा, प्रकाश पिता कनीराम बंजारा, दुर्गा बाई पति जयसिह बंजारा, नाहरसिह पिता सोला बंजारा, नाथु पिता गोरा बंजारा, पुजा बाई पति नाथु बंजारा, शांती बाई पति दलसिह बंजारा, मांगीलाल पिता नाथु बंजारा, रमेश पिता मानसिंह, मानसिंह पिता मोती, गोपाल पिता अमरसिंह बंजारा, महेन्द्र सिंह पिता दलसिंह बंजारा, शोकिन उर्फ बंटी पिता नाथुलाल बंजारा, करण सिह उर्फ कानुडा पिता दलसिंह बंजारा, मुरलीधर पिता दलसिंह बंजारा, बच्चालाल पिता केसु बंजारा, जोरा पिता केसु बंजारा, शांती बाई पति बच्चालाल बंजारा निवासी बांगरेड खेडा की गिरफ़्तारी एवं एनडीपीएस एक्ट में फरार वारंटी सुभाष पिता अमरसिंह बंजारा निवासी बांगरेड खेडा की तलाश हेतु ग्राम बांगरेड खेडा में आरोपीयों के घर पर पुलिस टीम द्वारा दबीश दी गयी। इस दौरान आरोपीयों के परिवारजनो व ग्रामीणो द्वारा एकमत होकर पुलिस पार्टी के ऊपर लाठी-डंडो से हमला करते हुए पथराव किया तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की जिसमें पुलिस के वाहनो तथा पुलिस पार्टी को भी चोंटे आई जिस पर पुलिस थाना मनासा द्वारा कुछ नामजद तथा अन्य आरोपीयों के विरूध्द थाना जावद में अपराध धारा 353, 332, 186, 294, 506, 147, 148, 149 भादवि एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 3/4 का पंजिबध्द कर विवेचना की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE