BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सुवाखेड़ा और 30 साल का.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर आ सकती.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में परिवहन विभाग की उदासीनता,.. <<     मनासा के जुगमिया रावजी में घर में चोरी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कूनो नेशनल पार्क आएंगे राष्ट्रपति, 21 जून.. <<     KHABAR : टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नहीं.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, मल्हारगढ़ से.. <<     राज्यपाल अवार्ड के बाद अब राष्ट्रपति मेडल पर.. <<     NEWS : राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी में जुटे 210.. <<     देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर बड़ा.. <<     उज्जैन की बेटी दीक्षा ने चने की दाल पर उकेरे 12.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2023, 6:44 pm
BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा मार्ग और मोटरसाइकिल पर बंधी दूध की केन, जब पुलिस तक पहुंची इस बड़ी तस्करी की शिकायत तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही की नाकाबंदी और ली तलाशी तो उड़ गए खाकी के होश, जानिये ऐसा क्या छिपाकर ले जा रहा था आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व निम्बाहेडा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को दूध की केनो में अवैध रूप से परिवहन करते 25 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित मोटरसाइकिल को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी भवानी सिंह राजावत पु. नि. के निर्देशन व हैडकानी भूपेंद्र सिंह मय जिला विशेष टीम व पुलिस थाना निम्बाहेड़ा से पुनित कुमार उ.नि. मय जाप्ता द्वारा  निम्बाहेड़ा थाना अंतर्गत जलिया चेक पोस्ट (हाईवे) पर नाकाबंदी कर रहे थे। दौराने नाकाबंदी नीमच की तरफ से आती हुई एक मोटरसाइकिल दिखाई दी जिस पर चार दूध के केन लगे हुए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को हाथ का इशारा देकर रुकवाने का प्रयास किया किंतु पुलिस को देख कर चालक मोटरसाइकिल को नीमच की तरफ घूमा कर भगाने लगा जिसे पुलिस जाप्ते ने घेरा देकर के पकड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक को भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जिस पर पुलिस ने नियमानुसार मोटरसाइकिल पर लगे हुए दूध के केनों की तलाशी ली तो तीन केनों में डोडा चूरा भरा मिला। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चालक से उक्त डोडा चूरा को अपने कब्जे में रख परिवहन करने हेतु अनुज्ञा पत्र/ लाइसेंस के बारे में पूछा तो नहीं होना बताया पुलिस ने नियमानुसार डोडा चूरा का वजन किया तो कुल वजन 25 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने डोडा चूरा व मोटरसाइकिल को जब्त कर चालक पंजाब के बुटेदिन चन्ना जिला जलंधर निवासी मेजर सिंह पुत्र बलवीर सिंह सिक्ख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना निम्बाहेडा पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान  किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में निम्न  टीम ने सहयोग किया- 
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह पु.नि., पुनित कुमार उ.नि., हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, कांस्टेबल चन्द्रकरण, मुनेंद्र, राजदीप, अजय, दुर्गा राम, दिनेश, ज्ञानप्रकाश, अमित, जगदीश व चालक कानिस्टेबल अमरपाल। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE