BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 1:51 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का जीरन रोड और राजस्थान पासिंग ट्रक, जैसे ही खाकी को लगी भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी देख आरोपी ने दौड़ाया वाहन तो किया पीछा, रोककर ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये भीलवाड़ा से ऐसा क्या भरकर लाया था अपराधी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मप्र शासन द्वारा माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक कन्हैया लाल दांगी के नेतृत्व में थाना जीरन पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से खनन माफियाओं द्वारा किये जा रहे बालु रेत परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही बालु रेत से भरा ट्रेलर भी जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.02.2023 को इलाका में भ्रमण के दौरान बीएल मालवीय के भ्रमण के दौरान जीरन रोड पर एक अवैध रेती का डंपर आते दिखा। जिसको हाथ देने पर नहीं रुका औऱ उसको और तेजगति से भगाने लगा, जिसको उनके द्वारा साथ मे मौजूद पुलिस कर्मियो के माध्यम से गणेश मंदिर जीरन के पास से पकडा। जो बिना नंबर का ट्रेलर जिसका चैचिस नंबर एमएजे 828008एलएएफ 02120 होकर बाद में उसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 09 जीडी 9515 होना पता चला है। जिसे चालक दिनेश कुमार पिता रामेश्वर लाल गुर्जर उम्र 22 वर्ष नि ग्राम जावल थाना कोठडी जिला भीलवाडा राजस्थान का चलाना पाया गया। जांच करने पर ट्रेलर में बालुरेत करीब 50 टन ओवरलोड भरी होना तथा बनास नदी से चोरी कर लाना बताया,  जिसके रायल्टी व ट्रेलर के कागजात की पूछने पर नहीं होना बताया। इस पर आरोपी के विरूध्द थाना जीरन पर अपराध क्र 42/2023 धारा279. 379 भादवि 4/21 खान एवं खनीज अधिनियम 1957 व धारा 53(1) मप्र गोण खनिज नियम 1996 एवं वाहन का रजिस्ट्रेशन बीमा व ड्रायविग लायसेंस मोके पर पेष नही करने पर धारा 3/181,146/196,5/180,130(3)/177 मोटर व्हीकल एक्ट व वाहन के बिना नंबर का होने से  के तहत अपराध पंजिबध्द किया जाकर ट्रेलर किमती 35 लाख रूपये तथा बालुरेत किमती 40 हजार रूपये को जप्त किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर वाहन स्वामी एवं अवैध रेत के स्त्रोतों का पता लगाया जा रहा है।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी जीरन औऱ उनकी टीम सउनि बीएल मालवीय आर श्याम व्यास आर इमरान आर सैनिक बलवंत सिंह सैनिक प्रकाश का सराहनीय योगदान रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE