BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2023, 6:47 pm
BIG NEWS : सर्वेन्द्र उर्फ सत्यम सिंह और सोशल मीडिया पर पोस्ट, जब क्राइम ब्रांच को मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर दी दबिश तो हत्थे चढ़ा आरोपी, जानिए ऐसा क्या था वीडिओ में, पढ़े खबर  

Share On:-

इंदौर। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का वीडियो पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्व एवं आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) गुरूप्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में अवैध हथियारों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले आरोपियों की पतारसी एवं धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था। 
            
इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का वीडियो बना कर जारी करने वाला और सनसनी फैलाने वाला व्यक्ति शहर में घूम रहा है। जांच पर उक्त व्यक्ति का नाम सत्यम उर्फ सर्वेन्द्र पता चला, जिसकी तलाश में मुखबिर लगाए गए। मुखबिर की सूचना पर बताए स्थान पर जाकर क्राईम ब्रांच की टीम के मुताबिक योजना घेराबंदी के आरोपी सर्वेन्द्र उर्फ सत्यम सिंह बैस उम्र 23 वर्ष निवासी इंदौर स्थाई पता ग्राम भगासा जिला जौनपुर को पकडा। आरोपी अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर सनसनी फैला कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। 

आरोपी के विरुद्ध थाना एरोड्रम पर अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर किया गया है तथा आरोपी से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद की गई है। प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE